{"_id":"64aff07f3b5859997c0c9dce","slug":"woman-friend-molested-minor-daughter-in-gorakhpur-case-registered-2023-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में महिला के दोस्त ने नाबालिग बेटी से की छेड़खानी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में महिला के दोस्त ने नाबालिग बेटी से की छेड़खानी, केस दर्ज
Thu, 13 Jul 2023 06:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Jul 2023 06:09 PM IST
सार
किशोरी का कहना है कि मां जब काम करने घर से बाहर चली जाती थी तो युवक गलत निगाह रखते हुए मेरे साथ छेड़खानी करता है। किशोरी जब अपनी मां से प्रेमी के हरकतों की शिकायत करती है तो दोनों मिलकर मारते पीटते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी से उसकी मां के दोस्त ने छेड़खानी कर दी। आरोप है कि जब भी आरोपी घर पर आता है, गलत हरकतें करता हैं और मां से शिकायत पर मारपीट करता है। किशोरी ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गुलरिहा पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने कहना है कि तीन वर्ष पूर्व पिता की मौत हो गई। मां का प्रेम-संबंध पांच माह पूर्व बिहार प्रांत के सिवान जिले के महराजगंज निवासी मोहम्मद गंटू से हो गया।
विज्ञापन
किशोरी का कहना है कि मां जब काम करने घर से बाहर चली जाती थी तो युवक गलत निगाह रखते हुए मेरे साथ छेड़खानी करता है। किशोरी जब अपनी मां से प्रेमी के हरकतों की शिकायत करती है तो दोनों मिलकर मारते पीटते हैं। युवक के हरकत से परेशान होकर किशोरी एक माह से अपने मौसी के पास जाकर रहने लगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंक रहे ABVP कार्यकर्ताओं व नियंता में हाथापाई, लगी चोट
बुधवार को किशोरी फिर जब अपने मां के घर पहुंची तो युवक छेड़खानी करने लगा तो किशोरी ने 1090 पर काल करके सूचना दी। सूचना पाकर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले ली।
बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी अपने मौसी के साथ गुलरिहा थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी अपने मौसी के साथ गुलरिहा थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।