{"_id":"6071a14ee5fe456baf14eecc","slug":"woman-found-suspicious-dead-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 10 Apr 2021 06:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Apr 2021 06:29 PM IST
सार
- पुलिस ने विषाक्त पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई
- मेडिकल कॉलेज में महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र के पंडूल भरूकहवा गांव निवासी दिलीप की 20 वर्षीय पुत्री खुश्बू की बृहस्पतिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन खुश्बू को सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर परिजन गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर अचानक हालत और खराब हो गई तो चिकित्सकों ने युवती को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार रात में लखनऊ ले जाते समय खुश्बू की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आशंका है कि युवती ने विषाक्त पदार्थ खाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आने पर मौत का कारण पता चलेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।