{"_id":"5ebe1b358ebc3e907a6fe021","slug":"woman-family-kidnapped-and-beaten-by-swindling-job-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर महिला और बेटियों को बनाया बंधक, बेल्ट और डंडे से पिटाई का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर महिला और बेटियों को बनाया बंधक, बेल्ट और डंडे से पिटाई का भी आरोप
Fri, 15 May 2020 10:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 May 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
पिपराइच इलाके के हैदरगंज, महावीरपुरम में नौकरी का झांसा देकर महिला और उसकी दो बेटियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार की दोपहर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उन्हें मुक्त कराया और थाने पर सूचना दी। आरोप है कि बंधक बनाकर रखी गई मां-बेटी की बेल्ट और डंडे से पिटाई भी की गई है।
जानकारी के मुताबिक, बलिया में तैनात एक एसआई का मकान हैदरगंज मोहल्ले में है। उसी मकान में देवरिया, गौरीबाजार की एक महिला किराए पर रहती है। उसने आर्थिक किल्लत से जूझ रही गगहा हरिहरपुर निवासी एक महिला को अपने घर नौकरानी बना लिया। साथ ही उसके 11 साल के बेटे और 17 साल की जुड़वा बेटियों को स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

इस बीच महिला का बेटा ननिहाल चला गया। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा, लेकिन बाद में मां-बेटी को कमरे में कैद करके आरोपित महिला ने दूसरी बेटी को कहीं बाहर भेजना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह तीनों की पिटाई करने लगी।
बृहस्पतिवार की दोपहर आरोपित महिला अपने पति संग कहीं चली गई तो घर में मौजूद महिला और बच्चियां शोर मचाने लगीं। पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
पिपराइच के एसएचओ प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि महिला और उसकी बेटी के उत्पीड़न की सूचना पर पुलिस गई थी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।