{"_id":"6ade72a5106163de4c005a16","slug":"woman-falls-onto-road-after-being-pushed-dies-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1497852-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धक्के से सड़क पर गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धक्के से सड़क पर गिरी महिला, मौत
विज्ञापन
कसिहार। बेलीपार थाना क्षेत्र के भरवल गांव के आगे शनिवार रात बाइक सवार दो लोगों के धक्का देने से सड़क पर गिरी 54 वर्षीय मीरा पांडेय की मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। बेलीपार क्षेत्र के मलांव गांव निवासी संतोष पांडेय शनिवार रात पत्नी मीरा के साथ गोरखपुर से घर लौट रहे थे। भरवल गांव के आगे पहुंचे थे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग आए। आरोप है कि उन्होंने मीरा को धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मीरा को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पति की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पति की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद