फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Fri, 12 Sep 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
 नसीमा खातून की फाइल फोटो
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के परासी गनवरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। सभी का आरोप है कि युवती की हत्या की गई है। जबकि परिजन बीमारी से मृत्यु होने का दावा कर रहे हैं। मामले की जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

परासी गनवरिया गांव में शुक्रवार की भोर में नसीमा खातून (25) पत्नी जियाउल हक की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सभी रोने बिलखने लगे। मृत्यु की सूचना मिलने के बाद पहुंचे मृतका के पिता जौहर निवासी ग्राम मदरहा जनपद महाराजगंज ने ससुरालियों पर जान बूझकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं परिजन बीमारी के कारण मृत्यु की बात कह रहे हैं। पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

मृतक की शादी नवंबर 2023 में हुई थी। उसकी शादी के अभी दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए। उसके पास एक नौ माह की बच्ची है। जिसके सिर से मां का साया उठ गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी होने के बाद एसओ बेलहरकला अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बेलहरकला अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed