फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies due to lightning In deoria

देवरिया: एक हफ्ते पहले ससुर की हुई थी मौत, नहीं पता था ऐसे चली जाएगी बहू की भी जान

Sat, 18 Apr 2020 10:45 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Apr 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to lightning In deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देवरिया जिले में बरहज क्षेत्र के कपरवार गांव के पूरब टोला में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। लोगों के अनुसार फर्राटा पंखे में करंट प्रवाहित हो रहा था। झाड़ू लगाने के दौरान महिला पंखे के संपर्क में आ गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह दुर्गेश यादव पुत्र कपिलदेव यादव की पत्नी ममता देवी (30) घर में झाडू लगा रही थी। परिजनों के अनुसार ममता कमरे में चल रहे फर्राटा पंखे को बिना स्विच बंद किए उठाकर अन्यत्र रखना चाहा, लेकिन करंट प्रवाहित होने के कारण वह पंखे से चिपक गई और धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी।  
विज्ञापन


परिजनों ने तत्काल बिजली का कनेक्शन कट कर आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मां के मौत की जानकारी होने पर पुत्र सोनू (10), पुत्री जूही (07) रोने लगे। बच्चों की हालत देख सभी की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक सप्ताह पूर्व हुई थीं बड़े ससुर की मौत

सूचना पर एसडीएम गजेंद्र कुमार, सीओ दिनेश सिंह यादव, इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय, एसआई राजेश कुमार, कानूनगो विशाल नाथ यादव आदि मौके पर पहुंच गए। जबकि विद्युत विभाग के एसडीओ गनेश तिवारी और जेई उमेश कुमार ने घटना की जानकारी लिया और परिजनों को आर्थिक मदद दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कपरवार पूरब टोला निवासी कपिलदेव के बड़े भाई श्रीराम की बीते 11 अप्रैल को मौत हो गई थी। परिवार दुख की घड़ी से अभी उबर नहीं पाया था। इसी बीच ऑटो चालक दुर्गेश की पत्नी ममता की मौत हो गई। एक सप्ताह में लगातार हुई दो मौतों से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed