फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies after kidney stone operation, negligence alleged

Gorakhpur News: किडनी स्टोन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Mon, 11 May 2026 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after kidney stone operation, negligence alleged
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के 10 नंबर बोरिंग स्थित एक निजी अस्पताल में किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इलाके के निवासी डॉ. सत्य प्रकाश सिंह की पत्नी को सात मार्च 2026 को किडनी स्टोन के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती से पहले कराई गई सभी जांच रिपोर्ट सामान्य थीं। इसके बाद आठ मार्च को उनका ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत लगातार बिगड़ने लगी लेकिन गंभीर स्थिति के बावजूद डॉक्टरों ने नियमित मॉनिटरिंग नहीं की। परिजनों का कहना है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद चिकित्सक मरीज को देखने नहीं पहुंचे और इलाज में लापरवाही बरती गई। नौ मार्च की शाम हालत अधिक बिगड़ने पर मरीज को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताई। इसके बाद लंबे समय तक उनका इलाज चलता रहा, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। बीते 26 मार्च को मरीज को लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रेफर किया गया। परिजनों का दावा है कि वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन सही तरीके से नहीं किया गया था, जिससे किडनी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। लगातार इलाज के बावजूद 10 अप्रैल को महिला की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed