फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman dies after Fire caused by leakage in cylinder at Gorakhpur

गोरखपुर में हादसा: सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, महिला की मौत, छह झुलसे

Wed, 15 Nov 2023 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Nov 2023 12:31 PM IST
सार

सहजनवां थाना क्षेत्र के डुमरी निवास गांव निवासी नितिन श्रीवास्तव की 40 वर्षीय पत्नी नीतू श्रीवास्तव दिवाली के शाम गांव में मंदिर में दीया जलाने गई थी। परिजनों के अनुसार उसी दौरान दीया से कपड़े में आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।

विज्ञापन
woman dies after Fire caused by leakage in cylinder at Gorakhpur
कमलावती (फाइल)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में गुलरिहा इलाके के बनगाई में दिवाली की शाम सिलिंडर का रेगुलेटर बदलते समय सेफ्टी पिन से गैस रिसाव से घर में आग लग गई। आग से एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


पिपराइच क्षेत्र के जंगल औराही निवासी सलोनी (18) पुत्री रामआशीष अपने गुलरिहा इलाके के बनगाई निवासी नाना कुंजबिहारी के घर रहकर 11वीं में पढ़ती है। दिवाली की शाम 7:30 बजे सिलिंडर में गैस समाप्त हो गया तो कुंजबिहारी का बेटा रामधनी खाली सिलिंडर का रेगुलेटर निकालकर दूसरे सिलिंडर में लगाने लगा। इस दौरान सिलिंडर से रिसाव होने लगा।
विज्ञापन


रामधनी हाथ से ही गैस रोकने का प्रयास करने लगा, इतने में रामधनी का भाई राजन भी पहुंच कर गैस रोकने लगा और रामधनी की पत्नी संगम पहुंची तो उसे बाहर भेज दिया। इधर रामधनी की मां कमलावती और भांजी सलोनी बरामदे में बैठी थी और वही दीपक जल रहा था। गैस का रिसाव बरामदे तक पहुंचा तो कमलावती और सलोनी आग की चपेट में आ गईं तो दोनों अंदर भागने लगी जिससे फैले हुए गैस से घर में आग पकड़ ली और घर में मौजूद सभी लोग बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 17 को नहाए-खाए से शुरू होगा छठ महापर्व, यहां देखें पूरा शेड्यूल

सभी घायलों को बीआरडी मेडिकल कालेज लाया गया। इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर कमलावती देवी (60) की मौत हो गई। रामधनी व भाई राजन और भांजी सलोनी का इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर है। इधर कुंजबिहारी और बहू संगम को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।

मंदिर में दीया जलाने गई महिला झुलसी

सहजनवां थाना क्षेत्र के डुमरी निवास गांव निवासी नितिन श्रीवास्तव की 40 वर्षीय पत्नी नीतू श्रीवास्तव दिवाली के शाम गांव में मंदिर में दीया जलाने गई थी। परिजनों के अनुसार उसी दौरान दीया से कपड़े में आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: वस्त्र-शस्त्र निकालने गया किशोर नदी में डूबा, भीड़ ने लगाया जाम

आग से झोपड़ी जली, हजारों का नुकसान

सोनबरसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास स्थित झोपड़ी में स्थित चाय की दुकान में दिवाली की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से नगदी समेत हजारों के समान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर जगे चौराहे के लोगो ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा बाबू निवासी मनोज मौर्य ने बताया कि उनकी चाय की दुकान है। दिवाली की रात वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में 11 से 12 बजे के बीच अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखा नगदी , फ्रीजर, तख्त, भगौना, एक बोरा चीनी, मैदा और कुछ कागजात जलकर खाक हो गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed