फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies after falling after crossing railway line

Gorakhpur News: रेलवे लाइन पार कर ही महिला की गिरने से मौत

Mon, 13 May 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 May 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling after crossing railway line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर।
तिवारीपुर इलाके में सूरजकुंड ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पार कर रही बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जीआरपी को पत्र देकर बिना पोस्टमाॅर्टम कराए दाह संस्कार कराने की अपील की। कानूनी औपचारिकता पूरी करके जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

जानकारी के अनुसार, तिवारीपुर इलाके के इलाहीबाग आगा मस्जिद निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला ने जीआरपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बहन ताहिरा खातून (80) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर से निकलकर सूर्यकुंड ओवरब्रिज के नीचे पहुंच गई। जहां रेलवे लाइन पार करते समय वह पटरी पर गिर गई। गिट्टी से सिर में गंभीर चोट आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमाॅर्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने शव को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed