{"_id":"60058ce8b36998011d55da8c","slug":"woman-dies-48-hours-after-sterilization-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नसबंदी के 48 घंटे बाद बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नसबंदी के 48 घंटे बाद बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान महिला की मौत
Mon, 18 Jan 2021 06:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Jan 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सीएचसी मेंहदावल पर नसबंदी कराने के 48 घंटे बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला को पहले जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
रविवार को गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत हो गई। पति ने नसबंदी प्रक्रिया में बरती गई लापरवाही की वजह से ही पत्नी की मौत होने का आरोप लगाया है। सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढया के टोला चनहवा निवासी तूफानी की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत मरवटिया में राधा पुत्री राजकुमार निषाद से हुई थी। जिससे एक बेटी व दो बेटे हैं।
विज्ञापन
तूफानी ने बताया कि 11 जनवरी को पत्नी मेंहदावल सीएचसी में नसबंदी कराने आई थी। नसबंदी के अगले दिन शाम को उसके पेट में दर्द शुरू हुआ तो परिजन सीएचसी मेंहदावल ले गए। चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
रविवार को उपचार के दौरान गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई। गोरखपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पति का आरोप हैं कि सीएचसी पर नसबंदी के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण पत्नी की मौत हो गई। पति ने मेंहदावल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos
अधिकारियों ने क्या कहा?
मेंहदावल सीएचसी अधक्षीक डॉक्टर अनिल चौधरी ने कहा कि लापरवाही का आरोप गलत है। सीएचसी के चिकित्सकों के जरिए नसबंदी नहीं की जाती। उसके लिए जिले से नसबंदी करने वाली टीम आती है। उसी टीम के जरिए नसबंदी की जाती हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षित प्रक्रिया है।
मेंहदावल एसओ प्रदीप सिंह ने कहा कि पति की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका का इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था और वहीं उसकी मौत हुई। नसबंदी टीम के जरिए ही वहां भर्ती कराया गया था। शव का पोस्टमार्टम भी हुआ है। नसबंदी कराने वाली संस्था के जिम्मेदार को भी बुलाया गया है। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।