{"_id":"659fbd9e6695ac85e407c423","slug":"woman-commit-suicide-in-kushinagar-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेमी संग जाना चाहती थी महिला, पति ने रोका तो गले में फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेमी संग जाना चाहती थी महिला, पति ने रोका तो गले में फंदा लगाकर दे दी जान
Thu, 11 Jan 2024 03:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Jan 2024 03:45 PM IST
सार
कुशीनगर में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी संग रहने के लिए पति से जिद्द कर रही थी। पति के इनकार से नाराज होकर उसने बड़ा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दुदही वार्ड 3 में गुरुवार को सुबह 9 बजे प्रेमी के साथ जाने को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो गया। कुछ देर बाद पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर पंचायत वार्ड 3 सरदार बलभ भाई पटेल नगर निवासी तारकेश्वर कुशवाहा ने बताया कि वह बाहर रहता है। घर पर सब्जी की खेती होती है। गौरीश्रीराम निवासी एक युवक सब्जी बेचने का कार्य करता है। उसका मेरा पत्नी नीतू कुशवाहा से प्रेम प्रसंग हो गया। वह बार-बार मोबाइल और सिम खरीद कर देता था, जिसको लेकर कई बार पंचायत हुई थी।
विज्ञापन
बताया कि गुरुवार को पत्नी छोटे बच्चे को लेकर प्रेमी के पास जाने की जिद्द पर अड़ गई। विरोध किया तो वह नाराज हो गई। इसके बाद घर में मोफलर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर एसओ रामसहाय चौहान पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीडीआर निकाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।