फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman commit suicide in kushinagar

Kushinagar News: प्रेमी संग जाना चाहती थी महिला, पति ने रोका तो गले में फंदा लगाकर दे दी जान

Thu, 11 Jan 2024 03:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jan 2024 03:45 PM IST
सार

कुशीनगर में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी संग रहने के लिए पति से जिद्द कर रही थी। पति के इनकार से नाराज होकर उसने बड़ा कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Woman commit suicide in kushinagar
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दुदही वार्ड 3 में गुरुवार को सुबह 9 बजे प्रेमी के साथ जाने को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो गया। कुछ देर बाद पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर पंचायत वार्ड 3 सरदार बलभ भाई पटेल नगर निवासी तारकेश्वर कुशवाहा ने बताया कि वह बाहर रहता है। घर पर सब्जी की खेती होती है। गौरीश्रीराम निवासी एक युवक सब्जी बेचने का कार्य करता है। उसका मेरा पत्नी नीतू कुशवाहा से प्रेम प्रसंग हो गया। वह बार-बार मोबाइल और सिम खरीद कर देता था, जिसको लेकर कई बार पंचायत हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि गुरुवार को पत्नी छोटे बच्चे को लेकर प्रेमी के पास जाने की जिद्द पर अड़ गई। विरोध किया तो वह नाराज हो गई। इसके बाद घर में मोफलर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर एसओ रामसहाय चौहान पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीडीआर निकाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed