Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman and her sons beaten after objecting to firecrackers being thrown into their home; FIR registered against four individuals.

Gorakhpur News: घर में पटाखा फेंकने का विरोध किया तो महिला और बेटों को पीटा, चार पर प्राथमिकी

Sat, 14 Nov 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Woman and her sons beaten after objecting to firecrackers being thrown into their home; FIR registered against four individuals.
खोराबार। थाना क्षेत्र के कुई बाजार में दिवाली की रात घर में पटाखा फेंकने का विरोध करने पर महिला और उसके बेटों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुई बाजार निवासी रानी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिवाली की रात करीब नौ बजे वह अपनी बेटी के साथ घर में पूजा कर रही थीं। इसी दौरान गांव के बालकिशुन, बबलू चौधरी, विश्वकर्मा और रामसिंह उनके घर के सामने गली में पटाखे फोड़ने लगे। आरोप है कि मना करने पर आरोपियों ने जलता हुआ पटाखा उनके घर में फेंक दिया। आरोपी घर में घुस गए और महिला व उनके बेटों के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed