{"_id":"667b5a9f31f76edac6014da4","slug":"woman-accused-sub-inspector-of-indecent-behavior-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-601274-2024-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उप निरीक्षक पर महिला ने लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप- जबरन सुलह के लिए बना रहे थे दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उप निरीक्षक पर महिला ने लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप- जबरन सुलह के लिए बना रहे थे दबाव
Wed, 26 Jun 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्षेत्र के रायगंज बाजार की प्रियंका पत्नी सतेंद्र ने सोमवार को सीओ कैंट से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया है। उन्हाेंने आरोप लगाया है कि शनिवार को खोराबार के उप निरीक्षक राम बहादुर ने थाने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। यह आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रियंका ने पत्र में लिखा है की उसकी सास सावित्री देवी एवंग पति सतेंद्र द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं, मारते-पीटते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में 21 जून को खोराबार थाने पर तहरीर दी थी। 22 जून को उन्हें तथा उनकी सास को थाने पर बुलाया गया था। वह अपनी बहन कुमकुम व देवर नागेंद्र के साथ थाने पर गई थी। उप निरीक्षक ने कहा की तुम्हारी सास भी तुम्हारे खिलाफ तहरीर दिया है। प्रियंका ने कहा कि दोनों लोगों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करिए।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक सुलह करने का दबाव बनाने लगे। सुलह न करने पर वह आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किए। आरोप है की प्रियंका उसकी बहन कुमकुम और देवर नागेंद्र का शांतिभंग में चालान कर दिए। सास का भी शांतिभंग में चालान कर दिए।
विज्ञापन