{"_id":"64d68e1377958aab360f1197","slug":"woman-absconding-after-stealing-gold-necklace-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-270006-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सराफा की दुकान से सोने का हार चोरी कर महिला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सराफा की दुकान से सोने का हार चोरी कर महिला फरार
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बुर्का पहने महिला ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के हिंदी बाजार की गोपी गली में स्थित अनुराधा ज्वेलर्स से 32 ग्राम सोने का हार एक बुर्का पहने महिला चोरी कर फरार हो गई। घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद है। दुकान के मालिक शेषपुर निवासी रमेश चंद्र सराफ की तहरीर पर थाना राजघाट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है। इसके पहले कैंट इलाके में इस तरह की घटना हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गुजरात से गिरफ्तार किया था। घटना छह अगस्त की शाम चार बजे की है।
जानकारी के मुताबिक, दुकान मालिक रमेश चंद्र ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि छह अगस्त की शाम करीब चार बजे एक महिला बुर्का पहने हुए दुकान में आई और गहने देखने लगी। जब वह चली गई तो उन्होंने गहनों का मिलान कराया तो उसमें 32 ग्राम का एक लंबा हार नहीं था।
सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान पता चला कि बुर्का पहने आई महिला ने ही गहने चोरी की है। रमेश ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला को कपड़ों में हार छिपाकर जाते हुए देखा तो तुरंत कर्मचारियों के साथ बाजार में महिला की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात महिला पर केस दर्ज कर चोरी की सीसीटीवी फुटेज और फोटो के जरिए महिला की तलाश कर रही है।