{"_id":"66414d3e8f18984a6504c4f6","slug":"with-voters-joining-modi-yogi-indi-alliance-will-fall-flat-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-554884-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मतदाता मोदी-योगी के साथ, औधे मुंह गिरेगा इंडिया गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मतदाता मोदी-योगी के साथ, औधे मुंह गिरेगा इंडिया गठबंधन
विज्ञापन
गोरखपुर क्षेत्र स्तर की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में हुई तैयारियों की समीक्षा
भाजपा का बूथ स्तर तक मुकम्मल इंतजाम, दिखेगा परिणाम : सहजानंद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि 13 मई को चौथे चरण का मतदान होना है। इन चारों चरणों में मतदाता का रुझान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर साफ दिख रहा है। ऐसा ही माहौल भाजपा और गठबंधन के दलों की ताकत की वजह से गोरखपुर क्षेत्र के सभी लोकसभा क्षेत्रों में है। ऐसे में भाजपा को जहां ऐतिहासिक जीत मिलेगी, वहीं इंडिया गठबंधन के दलों का चार जून के बाद औधे मुंह गिरना तय है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री रविवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सभी 13 लोकसभा क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के प्रबंधन में लगे भाजपा पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और जरूरी सुझाव दिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा की बूथ स्तर तक मुकम्मल व्यवस्था है। इस नाते गोरखपुर क्षेत्र के सभी सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा और इंडिया गठबंधन का खाता तक नहीं खुलेगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्प दंत जैन, उपाध्यक्ष डाॅ सत्येंद्र सिन्हा, मंत्री जनार्दन तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, सोमेश्वर पांडेय, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।