{"_id":"69f11e52992f6745620a6d3e","slug":"winds-will-blow-at-speeds-of-40-to-50-kilometers-per-hour-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1304454-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और बारिश का अनुमान
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी से अगले कुछ दिनों तक राहत के संकेत हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी। बूंदाबांदी और बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 और 30 अप्रैल को 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। एक मई को भी हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दो मई को हवाओं की गति सामान्य हो जाएगी लेकिन उस दिन बारिश हो सकती है।
मंगलवार को तापमान अधिकतम 37.4 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि तो न्यूनतम में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बुधवार से अगले कुछ दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान झोंकेदार हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।