{"_id":"65722a9a91ea864f5b08ee29","slug":"winds-blew-after-light-raincold-increased-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-392922-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हल्की बारिश के बाद चलीं हवाएं...बढ़ गई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हल्की बारिश के बाद चलीं हवाएं...बढ़ गई ठंड
विज्ञापन
सुबह से आसमान में छाए रहे बादल, सप्ताहभर में पारा लुढ़कने के आसार
ठंड बढ़ते ही घरों में रखे ऊनी कपड़े बाहर निकले, बाजार गुलजार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम ने बृहस्पतिवार को करवट बदल ली। आसमान में काले बादल छा गए। सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद चली हवाओं से ठंड बढ़ गई। इस दौरान बच्चों को छोड़ने स्कूल जाने वाले अभिभावकों को बूंदाबांदी की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी।
वहीं ठंड के बढ़ते ही लोगों ने रखे ऊनी कपड़े बाहर निकाल लिए। ऊनी कपड़ों के बाजार भी गुलजार हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह तक तापमान में काफी गिरावट आ जाएगी। यानी अब ठंड बढ़ती जाएगी।
बीते तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले जिले के कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद आसमान में छाई धुंध के नीचे आने से आसमान साफ हो गया। बुधवार को दिन में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह से ही बदले मौसम में दोपहर तक कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
मौसम में आए इस बदलाव के बाद ठंड अचानक बढ़ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा चलने से दोपहर में निकली धूप बेअसर रही। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए इस बदलाव के चलते 11 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दिकी का कहना है कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश का असर आगे भी रहेगा। शुक्रवार को बादल छाए रहने से ठंड बढ़ने से तापमान में गिरावट होगी।
-- -- --
अगले छह दिन न्यूनतम तापमान के ऐसे रहने की संभावना
दिनांक-- -- -- -- - तापमान
8 दिसंबर-- 12 डिग्री सेल्सियस
9 दिसंबर-- 10 डिग्री सेल्सियस
10 दिसंबर-- 9 डिग्री सेल्सियस
11 दिसंबर-- 8 डिग्री सेल्सियस
12 दिसंबर-- 8 डिग्री सेल्सियस
13 दिसंबर-- 8 डिग्री सेल्सियस
-- --
ठंड बढ़ते ही बाजार में बढ़ी रौनक
गोरखपुर। बारिश और हवा के कारण मौसम ठंडा होते ही ऊनी कपड़ों का बाजार गुलजार हो गया। कुछ दिन पहले तक मौसम शुष्क रहने से तिब्बती, कश्मीरी और लुधियाना के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। बृहस्पतिवार को ठंड बढ़ते ही इन बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। कोई बच्चों के लिए टोपी तो कोई स्वेटर खरीद रहा है। तिब्बत मार्केट में दुकान लगाने वाली लामो ने बताया कि वह दार्जिलिंग से 30 सालों से यहां बाजार लगाने आती हैं। इस साल नुकसान होने की आशंका लग रही थी, लेकिन आज का मौसम देख लग रहा ठंड आ रही है। दुकानदार कलीम अंसारी का कहना है कि बदले मौसम से ग्राहकों के आने की उम्मीद बढ़ी है। ठंड बढ़ेगी तो ब्रिकी भी बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
ठंड बढ़ते ही घरों में रखे ऊनी कपड़े बाहर निकले, बाजार गुलजार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम ने बृहस्पतिवार को करवट बदल ली। आसमान में काले बादल छा गए। सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद चली हवाओं से ठंड बढ़ गई। इस दौरान बच्चों को छोड़ने स्कूल जाने वाले अभिभावकों को बूंदाबांदी की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी।
वहीं ठंड के बढ़ते ही लोगों ने रखे ऊनी कपड़े बाहर निकाल लिए। ऊनी कपड़ों के बाजार भी गुलजार हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह तक तापमान में काफी गिरावट आ जाएगी। यानी अब ठंड बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
बीते तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले जिले के कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद आसमान में छाई धुंध के नीचे आने से आसमान साफ हो गया। बुधवार को दिन में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह से ही बदले मौसम में दोपहर तक कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
मौसम में आए इस बदलाव के बाद ठंड अचानक बढ़ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा चलने से दोपहर में निकली धूप बेअसर रही। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए इस बदलाव के चलते 11 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दिकी का कहना है कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश का असर आगे भी रहेगा। शुक्रवार को बादल छाए रहने से ठंड बढ़ने से तापमान में गिरावट होगी।
अगले छह दिन न्यूनतम तापमान के ऐसे रहने की संभावना
दिनांक
8 दिसंबर
9 दिसंबर
10 दिसंबर
11 दिसंबर
12 दिसंबर
13 दिसंबर