फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will shoot if vermilion is filled in the demand, the groom did not fill the demand till morning

Gorakhpur News: मांग में सिंदूर भरा तो गोली मार देंगे, सुबह तक मांग नहीं भरी दूल्हे ने

Tue, 30 May 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 30 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Will shoot if vermilion is filled in the demand, the groom did not fill the demand till morning
बिस्कोहर/कठेला। शादी के पंडाल में खुशियों का माहौल था। शहनाई बज रही थी, बराती और घराती खाना खा रहे थे। जयमाल का कार्यक्रम हो चुका था। सिंदूरदान का कार्यक्रम शुरू होने वाला था और हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी। इस बीच दूल्हे के फोन पर एक कॉल आई जिसके बाद विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। बरातियों में लोग एक-दूसरे से पूछते नजर आए कि मामला क्या हुआ। वहीं, दूल्हे ने फोन आने के बाद शादी से इन्कार कर दिया। पता चला कि किसी ने दूल्हे को फोन कर सिंदूरदान करने पर मारने की धमकी दी है। पुलिस, ग्राम प्रधान व गांव के प्रबुद्धजनों के काफी समझाने पर सोमवार को शादी की रस्में पूरी हुईं। मामला कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बैरिया खालसा गांव का है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया खालसा में बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। पूरा परिवार बेटी की शादी की खुशियों में मशगूल था। टेंट और स्टेज भी लगा हुआ था, फिल्मी व भोजपुरी गीतों पर डीजे भी बज रहा था और शहनाई की आवाज भी गूंज रही थी। द्वारपूजा व जयमाल के बाद बराती व घराती खाना भी खा चुके थे। केवल सिंदूर दान की रस्म बाकी थी। जैसे ही सिंदूरदान की रस्म शुरू हुई, दूल्हे के मोबाइल पर एक अंजान फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि इस लड़की से तुम शादी मत करना, इस लड़की से शादी मैं करूंगा। तुमने ऐसा किया तो तुम्हें गोली मार दी जाएगी। फिर क्या था, सिंदूरदान की रस्म को रोक दिया गया। दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया, लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए अड़ी रही। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों से पूरी बात बताई। कहा कि फोन करने वाला युवक कौन है, जबतक यह पता नहीं चल जाता है। तबतक शादी नहीं होगी। मामला थाना कठेला में पहुंचा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, ग्राम प्रधान श्रीराम यादव व गांव के प्रबुद्धजनों के समझाने बुझाने के बाद सोमवार सुबह दस बजे के करीब दूल्हा व उसका परिवार शादी करने के लिए तैयार हो गया। उसके बाद पुलिस व ग्राम प्रधान के मौजूदगी में दुल्हन के घर पर सादे माहौल में सिंदूरदान के साथ अन्य रस्म करा कर शादी संपन्न कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि फोन करने वाले युवक का नंबर बंद बता रहा है, फिलहाल दूल्हे पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शादी करा दी गई है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed