फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will be able to study online as well as class

एमएमएमयूटी : कक्षा के साथ ही ऑनलाइन भी पढ़ सकेंगे

Fri, 01 Jan 2021 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Will be able to study online as well as class
एमएमएमयूटी : कक्षा के साथ ही ऑनलाइन भी पढ़ सकेंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अब ऑफलाइन व ऑनलाइन, दोनों माध्यमों में पढ़ाई होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने लेक्चर थिएटर को इस तरह से तैयार कर लिया है। विश्वविद्यालय के 28 में से 16 लेक्चर थिएटर को पूरी तरह से ऑनलाइन अध्यापन की सुविधा से लैस कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय की योजना है कि कुछ छात्रों को लेक्चर थिएटर में बैठाकर पढ़ाया जाएगा जबकि कुछ को ऑनलाइन तरीके से छात्रावास या घर से ही पढ़ने की सुविधा दी जाए। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी हो सकेगा और अध्ययन-अध्यापन का कार्य भी निर्बाध चलता रहेगा। विशेष जरूरत पर शिक्षक कक्षा में जाकर पढ़ाएंगे और सभी छात्र अपने-अपने रिहाइशी स्थान से ही लेक्चर सुनेंगे। इसके अलावा हर विभाग में एक हाइटेक सेमिनार रूम भी बनाया गया है, जिससे किसी विशेष अकादमिक जरूरत पर सभी छात्रों उसमें फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया जा सके। एक अत्याधुनिक बैठक कक्ष भी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय के प्रथम तल पर बनाया गया है, जिससे ऑनलाइन और ऑफलाइन संगोष्ठी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बीते वर्ष कोविड के चलते छात्रों का बहुत नुकसान हुआ। कोशिश की जा रही है कि इस सत्र में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में अध्ययन-अध्यापन का कार्य विश्वविद्यालय में अब बाधित नहीं होगा, इसका पूरा इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed