फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will be able to apply for scholarship and fee reimbursement till 21

गोरखपुर विश्वविद्यालय: 21 तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन

Tue, 19 Oct 2021 02:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Oct 2021 02:53 PM IST
सार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में अधिकारीगण, शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी को छोड़कर अन्य सभी बाहरी लोगों का प्रवेश विश्वविद्यालय परिसर में वाहन सहित प्रवेश वर्जित है।

विज्ञापन
Will be able to apply for scholarship and fee reimbursement till 21
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन की समय सीमा 21 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी समस्त अभिलेख के साथ शिक्षण संस्था में जमा किए जाने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है।

विज्ञापन


जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लिया है। वह उक्त तिथि के अंदर अपने संकाय/विभाग में अवश्य जमा कर दें। अन्यथा की स्थिति में वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह जानकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह ने दी है।
विज्ञापन


डीडीयू कैंपस में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में अधिकारीगण, शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी को छोड़कर अन्य सभी बाहरी लोगों का प्रवेश विश्वविद्यालय परिसर में वाहन सहित प्रवेश वर्जित है। विद्यार्थी वाहन विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बगल में निर्धारित वाहन स्टैंड में जमा कर विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करते समय अपने साथ शुल्क की रसीद अवश्य रखें। चेकिंग के दौरान परिसर में वाहन के साथ या बिना शुल्क रसीद के मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन नियमानुसार विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। यह जानकारी चीफ प्रॉक्टर प्रो. सतीश चंद पांडेय ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed