फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wife left man After discovering that he had AIDS then he targeted other women in gorakhpur

UP: एड्स की भनक लगने पर पत्नी ने किया किनारा...दूसरी महिलाएं बनीं निशाना; शादीशुदा महिलाओं को फंसा करता ये काम

Wed, 25 Jun 2025 02:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Jun 2025 02:31 PM IST
सार

गोरखपुर के गगहा इलाके में मुठभेड़ के बाद एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी युवक को एड्स है, एड्स की भनक लगने पर ही पत्नी ने उससे किनारा कर लिया था, इस पर आरोपी दूसरी महिलाओं को निशाना बनाता था। उन्हें प्यार के झांसे में लेकर यौन शोषण करता था। फिर उनके गहने भी लूट लेता था।

विज्ञापन
wife left man After discovering that he had AIDS then he targeted other women in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

गोरखपुर के गगहा में महिलाओं के साथ यौन शोषण और ठगी के आरोपी को रविवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में खुलासा हुआ कि छह माह पहले एड्स की जानकारी होने पर उसकी पत्नी ने उससे किनारा कर लिया था। इसके बाद उसने दूसरी महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। वह उन्हें प्यार के झांसे में लेकर यौन शोषण करता था। फिर उनके गहने भी लूट लेता था।
विज्ञापन


आरोपी बड़हलगंज इलाके के एक गांव का रहने वाला है। वहां के ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक ने एक दलित युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद भी वह कई महिलाओं के संपर्क में था, जिसे लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था। 
विज्ञापन


चर्चा है कि वह महिलाओं से काफी बात करता था। तीन-चार वर्षों से वह गांव में भी कम आता-जाता था। छह माह पहले जब पत्नी को पता चला कि युवक एचआईवी पॉजिटिव है, तब उसने पति से किनारा कर लिया और मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद वह शादीशुदा महिलाओं को फोन के माध्यम से संपर्क कर झांसे में लेने लगा। ज्यादातर ऐसी महिलाओं को झांसे में लेता, जिनके पति बाहर रहकर कमाते हैं।

महिलाओं को दिखाता था ऊंचे ख्वाब
महिलाओं पर कुछ रुपये खर्च कर ऊंचे-ऊंचे ख्वाब दिखाता। वह खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताता था। महिलाओं के साथ यौन शोषण का भी आरोप है। भरोसा जीतने के बाद गहने भी ले लेता था। फोन बंद कर भाग जाने पर महिलाओं को जालसाजी का पता चलता था।

 

पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी युवक कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। हालांकि, युवक से बात करने वाली कोई भी महिला उसका असली नाम और पता नहीं बता सकी। अब युवक के एचआईवी पॉजिटिव होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है।

 

आरोपी की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
महिलाओं के साथ यौन शोषण और गहने लूटने के आरोपी की पुलिस हिस्ट्रीशीट खोलेगी। बड़हलगंज क्षेत्र के पैतृक गांव में वह बचपन से पला-बढ़ा। गांव के लोगों ने बताया कि उसने काफी पहले ही चोरी करनी शुरू कर दी थी। गांव के कई लोगों की मोटर चुरा ली थी। 

 

जमीन प्लॉटिंग के नाम पर धोखाधड़ी
चोरी के मामले में जेल भी गया। जेल से लौटा तो लोगों के साथ जमीन प्लॉटिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने लगा। धोखाधड़ी के आरोप में बड़हलगंज थाने में केस दर्ज हुआ। इसके बाद वह वर्ष 2015 में मुंबई चला गया। बताया जा रहा है कि मुंबई के बोरीवली इलाके में किसी कबाड़ की दुकान वाले से उसका संपर्क हो गया। 

 

एक बार बोरीवली की जीआरपी पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया था। इसके बाद खुलासा हुआ कि उसने पहले भी कई बार रेलवे के सामान को चोरी कर बेचा था। मामले में उसके साथ अन्य भी कई लोग शामिल थे। मुंबई पुलिस ने सब पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहां से सजा काटकर लौटने के बाद वह फिर से बड़हलगंज आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed