फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wife insisted on taking medicine husband killed her In Gorakhpur

UP: बीवी ने की ये जिद... पति ने मार डाला, कनपटी पर किए ताबड़तोड़ वार; साले को फोन पर सुनाई गिरने की कहानी

Wed, 13 Aug 2025 01:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Aug 2025 01:40 PM IST
सार

गोरखपुर में पति से दवा खाने के लिए जिद की तो उसने पत्नी को मार डाला। आरोपी ने पत्नी की कनपटी पर ताबड़तोड़ वार किए। खून से लथपथ पत्नी को देख वह खुद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
wife insisted on taking medicine husband killed her In Gorakhpur
मृतक वंदना का फाइल फोटो, आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

गोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के मीरपुर में सोमवार देर रात मानसिक रूप से बीमार पति को दवा खाने के लिए जिद करना महिला को महंगा पड़ गया। गुस्साए पति ने उसके सिर में गैते से कनपटी पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


मायके वालों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चिलुआताल के उसका निवासी महेंद्र सिंह ने वर्ष 2013 में अपनी बेटी वंदना (39) की शादी मीरपुर निवासी सोनू सिंह से की थी। सोनू गांव में ही बीज भंडार की दुकान है। जिससे दो बेटे यश सिंह (11) और जस सिंह (9) हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाप्रभारी ने बताया कि सोनू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। जिसके चलते उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चलता है। सोनू अक्सर रात में दवा नहीं खाता था। जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता था। 
Trending Videos

वंदना की कनपटी पर किए ताबड़तोड़ वार
सोमवार रात को भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज सोनू ने घर में रखे गैते से वंदना के कनपटी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। खून से लथपथ पत्नी को देख वह खुद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया। 

 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सोनू में अपने साले राजेश को कॉल कर चोट लगाने से वंदना की मौत की जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचे राजेश ने पुलिस को कॉल कर वंदना के हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राथमिक जांच में दवा खिलाने को लेकर कहासुनी के बाद हत्या की बात सामने आई है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ

मनमर्जी से खोलता था दुकान
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 साल से सोनू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चलता है। सोनू ने कुछ साल पहले नीरपुर चौराहे पर खाद बीज की दुकान खोला था, लेकिन मानसिक संतुलन ठीक न हाेने के चलते मनमर्जी खोलता व बंद करता था। किसी से भी अकारण विवाद करने लगता था।

रहें होशियार...मानसिक स्वास्थ्य खराब तो बिखर जाते हैं परिवार
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में सोमवार देर रात पति को मानसिक बीमारी के लिए दवा खाने की जिद पर बड़ी वारदात हो गई। आरोपी ने बार-बार कहे जाने पर आक्रोशित होकर पत्नी को मार डाला। 

 

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसा विषय है, जिसे स्वास्थ्य जांच से लगभग किनारे रखा जाता है। तमाम अध्ययनों में यह बात सामने आई कि शुगर और ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों की शुरुआत इससे ही होती है। एम्स और आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) इस पर मिलकर शोध कार्य कर रहे हैं।
 

इस शोध के प्रमुख वैज्ञानिक के डॉ. यू वेंकटेश ने बताया कि यूपी में इस तरह के 1900 लोग चिन्हित किए गए हैं जिनकी सोचने, समझने की शक्ति का विकास उम्र के अनुपात में कम है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. तापस कुमार आइच का कहना है कि मानसिक रूप बीमार व्यक्ति किसी भी तरह की घटना को अंजाम दे सकता है।

 

डिप्रेशन के शिकार लोगों के ये भी हुए शिकार
1 मार्च 2025

मानसिक रूप से विक्षिप्त रामदयाल ने दादा-दादी और दादा के बड़े भाई की हत्या कर दी थी। आरोपी बोल रहा था कि वह रावण वध कर रहा था... बाधक बने राक्षसों का भी अंत कर दिया। यहीं नहीं आरोपी ने जेल में भी एक बंदी को रावण कहते हुए मारने के लिए उसके ऊपर कूद पड़ा था।
 

24 सितंबर 2024
भैंसारानी गांव में सनकी ने राहुल यादव के डेढ़ साल का बच्चा विद्यांश यादव ईंट मारकर हत्या कर दी। बच्चा घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। पूछताछ में इधर-उधर की बातें कर रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed