{"_id":"63071a5b986cbe0329389d01","slug":"wife-boils-husband-head-when-he-stopped-from-talking-to-mobile-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुग का असर: मोबाइल फोन से बात करने से रोका तो पत्नी ने फोड़ा पति का सिर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुग का असर: मोबाइल फोन से बात करने से रोका तो पत्नी ने फोड़ा पति का सिर, हालत गंभीर
Thu, 25 Aug 2022 12:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:14 PM IST
सार
पत्नी को मोबाइल फोन पर बात करते देख पति ने आपत्ति की और रात में बात करने का कारण पूछा। इसी बात से नाराज पत्नी ने ईंट से पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिया इलाके के जमुनिया गांव में बुधवार की रात 11:30 बजे मोबाइल फोन से पत्नी को बात करने से मना करने पर विवाद हो गया। नाराज पत्नी ने ईंट से प्रहार कर पति का सिर फोड़ दिया। घायल पति को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जमुनिया निवासी राम सजन (35) का पत्नी से मोबाइल फोन पर बात करना पसंद नहीं है। उसे शक है कि पत्नी रोजाना किसी से बात करती है। बुधवार की रात पत्नी मोबाइल फोन लेकर घर के बाहर निकली, तो पीछे से पति भी आ गया।
विज्ञापन
पत्नी को मोबाइल फोन पर बात करते देख पति ने आपत्ति की और रात में बात करने का कारण पूछा। इसी बात से नाराज पत्नी ने ईंट से पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सिर में गंभीर चोट होने की वजह से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।