फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Whether patient needs oxygen or ICU now blood test will be able to know at BRD Medical college

जरूरी खबर: ब्लड टेस्ट बताएगा, ऑक्सीजन या आईसीयू की जरूरत, इस खास जांच से स्पष्ट होगी मरीज की स्थिति

Sun, 26 Sep 2021 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 26 Sep 2021 12:43 PM IST
सार

टीएलएम और सीरम फेरेटिन जैसी जांचों से यह पता लगाया जा सकता है कि मरीज की स्थिति कैसी है? उसे ऑक्सीजन या आईसीयू की जरूरत है भी या नहीं ।

विज्ञापन
Whether patient needs oxygen or ICU now blood test will be able to know at BRD Medical college
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मरीज को ऑक्सीजन या आईसीयू की जरूरत है कि नहीं, अब एक ब्लड टेस्ट (खून जांच) से पता चल सकेगा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने कोरोना महामारी के बीच ऐसे मरीजों की टीएलएम, सेरम फेरेटिन जैसी जांच से यह जानकारी हासिल की है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ महिम मित्तल ने बताया कि पहली और दूसरी लहर में गंभीर मरीजों की जांच कराई गई थी। उनके ब्लड सैंपल लिए गए थे। ब्लड सैंपल लेकर टीएलएम, सीरम फेरेटिन, सीरम एलडीएच, सीआरपी, फेब्रिनोजोन जैसी जांच की गई। जांच में गंभीर मरीजों में इनकी मात्रा काफी बढ़ी हुई मिली। इसके बाद स्थिति के अनुसार मरीजों को ऑक्सीजन देनी पड़ी। इसके अलावा इनके ज्यादा बढ़ने पर मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन


बताया कि इन जांचों से यह पता लगाया जा सकता है कि मरीज की स्थिति कैसी है? उसे ऑक्सीजन या आईसीयू की जरूरत है भी या नहीं । इससे सही समय पर मरीज की स्थिति का पता भी चल जाएगा।  
विज्ञापन


खून के थक्के जमने से हो चुकी है पहचान
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में करीब 70 से 80 प्रतिशत मरीजों की मौत खून के थक्के जमने से हुई थी। इसकी जानकारी विशेषज्ञों को बाद में हुई। जानकारी के बाद डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज शुरू किया तो उन्हें खून पतला करने की दवा देने लगे। इसका असर यह हुआ कि मौत की संख्या में कमी आई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि खून की कई जांच से मरीजों की स्थिति का सही पता लगाया जा सकता है। कोरोना महामारी के दौरान इस तरह की जांच भी की गई। इसका काफी फायदा मिला है। बताया कि पीटी आईएनएआर और फेब्रिनोजोन जांच से खून के थक्के बनने की आशंका का पता कुछ हद तक किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed