फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When the truck drivers misbehaved, the police officer took out his pistol to defend himself

Gorakhpur News: ट्रक चालकों ने की थी बदसलूकी, खुद के बचाव में दरोगा ने निकाली थी पिस्टल

Thu, 05 Feb 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 12:31 AM IST
सार

चिलुआताल थाना क्षेत्र के करीमनगर इलाके में दरोगा की ओर से पिस्टल निकालने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस जांच पूरी हो गई है। जांच में दरोगा को निर्दोष पाए गए हैं और उन्हें क्लीनचिट दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि दरोगा ट्रक चालकों से घिर गए थे और खुद के बचाव में उन्होंने पिस्टल निकाली थी। यह घटना मंगलवार की सुबह की है। करीमनगर के पास सड़क किनारे कई ट्रक खड़े कर ट्रांसपोर्टरों की ओर से बालू और गिट्टी की खुलेआम बिक्री की जा रही थी।

विज्ञापन
When the truck drivers misbehaved, the police officer took out his pistol to defend himself

विस्तार

चिलुआताल थाना क्षेत्र के करीमनगर इलाके में दरोगा की ओर से पिस्टल निकालने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस जांच पूरी हो गई है। जांच में दरोगा को निर्दोष पाए गए हैं और उन्हें क्लीनचिट दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि दरोगा ट्रक चालकों से घिर गए थे और खुद के बचाव में उन्होंने पिस्टल निकाली थी।

विज्ञापन


यह घटना मंगलवार की सुबह की है। करीमनगर के पास सड़क किनारे कई ट्रक खड़े कर ट्रांसपोर्टरों की ओर से बालू और गिट्टी की खुलेआम बिक्री की जा रही थी। सड़क पर ट्रक खड़े होने की वजह से लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस स्थान पर पहले भी अवैध बालू मंडी को लेकर शिकायतें मिल चुकी थीं और ट्रक हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान एक दरोगा सादे वर्दी में उस रास्ते से गुजर रहे थे। जाम देखकर उन्होंने ट्रक चालकों को रोका और पूर्व में दिए गए आदेशों का हवाला देते हुए ट्रक हटाने को कहा।

आरोप है कि इस पर कई ट्रक चालक एकत्र हो गए और दरोगा से बहस करने लगे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और चालक दरोगा से उलझने लगे। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रक चालकों की ओर से घेर लिए जाने और संभावित खतरे को देखते हुए दरोगा ने आत्मरक्षा के लिए अपनी पिस्टल निकाल ली।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ ट्रक चालकों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और अपशब्दों का प्रयोग किया। हालात बिगड़ते देख दरोगा ने तत्काल थाने पर फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी और अतिरिक्त फोर्स की मांग की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी राज करन नय्यर ने पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी अभिनव त्यागी को सौंपी थी। जांच के दौरान पुलिस ने न सिर्फ संबंधित दरोगा, बल्कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों के भी बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने भी स्वीकार किया कि सड़क पर अवैध रूप से ट्रक खड़े कर बालू और गिट्टी की बिक्री की जा रही थी, जिससे जाम की स्थिति बनी थी और ट्रक चालक दरोगा से उलझे थे।

जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दरोगा को ट्रक चालकों ने चारों तरफ से घेर लिया था। इसी कारण उन्होंने पिस्टल निकालते हुए थाने से फोर्स की मांग की थी। जांच में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत मंशा नहीं पाई गई, इसलिए दरोगा को क्लीनचिट दे दी गई है। पुलिस अब अवैध बालू मंडी और जाम की समस्या को लेकर अलग से कार्रवाई की तैयारी कर रही है: अनुराग सिंह, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed