{"_id":"6ac174f342820c4c0609fed0","slug":"aagaman-26-day-1-focused-on-career-and-personality-development-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1473204-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगमन 26: पहला दिन कॅरिअर और व्यक्तित्व विकास पर रहा केंद्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगमन 26: पहला दिन कॅरिअर और व्यक्तित्व विकास पर रहा केंद्रित
Sun, 04 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो
- एमएमएमयूटी में छात्र उत्सव ‘आगमन-26’ का आगाज
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में छात्र क्लब द सोशल इंजीनियर्स बोर्ड की ओर से आयोजित दो दिवसीय छात्र उत्सव ‘आगमन-26’ का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन विद्यार्थियों के कॅरिअर और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियां हुईं। मुख्य आकर्षण ‘दृश्या’ सत्र रहा, जिसमें अनुभवी वक्ताओं ने कॅरिअर निर्माण और भविष्य की चुनौतियों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने प्रयोगधर्मिता, जीवन की जिम्मेदारी स्वयं लेने और स्वतंत्र रूप से कार्य करने को सफलता की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने ‘ब्रांचलेस इंजीनियरिंग’ की अवधारणा पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से शाखा की सीमाओं से आगे बढ़कर ज्ञान, कौशल और समग्र व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने को कहा। विशिष्ट अतिथि सिनॉप्सिस इंक. के वरिष्ठ निदेशक इं. नितेश गौतम ने कहा कि एआई के दौर की चुनौतियों के बीच इंजीनियरिंग के चार वर्षों का सार्थक उपयोग करने और अर्जित ज्ञान को कॅरिअर से जोड़ने पर जोर दिया। नितेश एमएमएमयूटी के पूर्व छात्र हैं।
दूसरे सत्र में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शाखा-विशिष्ट मार्गदर्शन सत्र हुआ। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों, उच्च शिक्षा और तकनीकी कौशल की जानकारी दी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के शुरुआती चरण से ही करियर की दिशा समझने और उसके अनुरूप तैयारी के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. राजन मिश्र, तकनीकी उप परिषद की संकाय सलाहकार डॉ. पल्लव गुप्ता, द सोशल इंजीनियर्स बोर्ड के संकाय प्रभारी डॉ. रोहित बाबू सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। आयोजन में बोर्ड के अध्यक्ष दिव्यांश सिंह, उपाध्यक्ष प्रियांश माथुर और तकनीकी उप परिषद के अध्यक्ष प्रखर दुबे, देवेश यादव, अभिषेक तिवारी और अभिषेक प्रियदर्शी का योगदान रहा।