फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When meat fell on the clothes, the family and the baraatis clashed and were beaten to death with sticks

Gorakhpur News: कपड़े पर मीट गिरा तो भिड़ गए घराती-बराती, लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Sun, 10 May 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
When meat fell on the clothes, the family and the baraatis clashed and were beaten to death with sticks
शाहपुर इलाके में हुई वारदात, सात आरोपी गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज निलंबित
विज्ञापन

मारपीट में छह से अधिक लोग घायल


पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मामूली विवाद में बारात में आए सुमित कुमार (25) की हत्या कर दी गई। सुमित के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। वहीं, शनिवार को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने लापरवाही के आरोप में मोहनापुर के चौकी इंचार्ज साहब सिंह को निलंबित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके की आवास विकास कॉलोनी स्थित मलिन बस्ती निवासी समीर कुमार की शादी जंगल तुलसीराम क्षेत्र के बिछिया सिंहासनपुर निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी फलक से तय हुई थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे बारात बिछिया के आदर्शनगर स्थित मैरिज हॉल पहुंची। स्वागत और द्वार पूजा के बाद भोजन शुरू हुआ।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नॉनवेज काउंटर पर काफी भीड़ जुट गई। इसी दौरान धक्का लगने से बराती सुमित कुमार के कपड़ों पर चिकन गिर गया। इसपर दूसरे पक्ष के युवक से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में विवाद गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग नशे में भी थे। इससे माहौल और बिगड़ गया। बेल्ट, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान सुमित कुमार की हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सुमित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में सात युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed