{"_id":"65f9ecfdbd5d1cb960017824","slug":"when-facilities-were-provided-daughters-started-shining-at-the-national-level-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-502354-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सुविधाएं मिलीं तो राष्ट्रीय स्तर पर चमकने लगीं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सुविधाएं मिलीं तो राष्ट्रीय स्तर पर चमकने लगीं बेटियां
Wed, 20 Mar 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
- हॉकी में महिला खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन जारी
- छोटे शहरों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर कर रहीं प्रदर्शन
- प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहीं कई राष्ट्रीय खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राष्ट्रीय खेल हॉकी अब सुविधाओं की संजीवनी से चमक बिखरने लगी है। बेटे तो जलवा बिखेर ही रहे हैं, बेटियां भी इस मामले में अब कहीं से पीछे नहीं हैं। बुनियादी सुविधाएं और एस्ट्रोटर्फ का मैदान मिलने के बाद अब दोनों ही वर्ग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार नजर आने लगा है। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर प्रदेशीय सीनियर महिला ओपन हॉकी प्रतियोगिता में इसका असर भी देखने को मिल रहा है। सुविधाएं मिलने के बाद जोश से लबरेज खिलाड़ी बेहतर खेल से यूपी टीम का हिस्सा बनने के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इसमें कई ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया है।
कोविड में नुकसान, लेकिन अब मिल रहे मौके
प्रयागराज की रहने वाली 19 वर्षीय निशिता सिंह सेंटर हाफ से खेलती हैं। निशिता ने बताया कि उन्होंने 2012 से ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया। पहले इतनी सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन वक्त बीतने के साथ ही इसमें काफी सुधार आया है। प्रयागराज में भी अब एस्ट्रोटर्फ मैदान है, जहां खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का मौका मिलता है। उन्होंने कहा- कोविड के समय काफी नुकसान हुआ। प्रतियोगिताएं नहीं हो रही थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। साल भर में लगभग 10 प्रतियोगिताएं खेलने को मिल जाती है। निशिता ने स्कूल स्टेट नेशनल, सब-जूनियर नेशनल, 2022 में ऑल इंडिया नेशनल जूनियर हॉकी और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभाग किया था।
--
सब जूनियर में जीता कांस्य
वाराणसी टीम से लेफ्ट हाफ खेलने वाली ज्योति विश्वकर्मा ने 2021 में सब जूनियर नेशनल में कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं। ज्योति स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लखनऊ सेंटर में अभ्यास करती हैं। ज्योति ने 2018 में हॉकी खेलना शुरू किया और खेलो इंडिया समेत चार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं। ज्योति ने बताया कि सुविधाएं मिलने की वजह से लड़कियां इस खेल में तेजी से आ रही हैं। साई सेंटर पर डाइट से लेकर हर चीज का ख्याल रखा जाता है। हम लोग किसी भी टीम से प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
--
18 की उम्र में पांच नेशनल
वाराणसी की टीम से फाॅरवर्ड खेल रहीं खुशी राठौर 18 साल की उम्र में पांच नेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं। खुशी ने दो स्कूल नेशनल, दो जूनियर नेशनल और एक बार खेलाे इंडिया गेम्स में भी प्रतिभाग किया है। वे अभी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लखनऊ सेंटर में अभ्यास करती हैं। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम से खेल रही हैं। खुशी ने बताया कि अब खेलों को काफी बढ़ावा मिल रहा है। भारतीय टीम से खेलना उनका सपना है।