फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When asked about electricity bill employee threw paper at woman

Gorakhpur: बिजली बिल के बारे में पूछने पर कर्मचारी ने महिला पर फेंका कागज

Fri, 01 Dec 2023 01:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Dec 2023 01:40 PM IST
सार

सहजनवां के एसडीओ पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि उनसे किसी ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलेगी तो जांच की जाएगी। 12 दिन अंधेरे में रहने के बाद उसने 10 हजार रुपये की व्यवस्था की और जमा किए।
 

विज्ञापन
When asked about electricity bill employee threw paper at woman
बिजली का बिल। - फोटो : Istock

विस्तार

बिजली निगम के सहजनवां उपखंड कार्यालय में एक महिला के साथ सरकारी सेवा नियमावली के विपरीत व्यवहार किया गया। आरोप है कि बिजली बिल के बारे में पूछने पर कर्मचारी ने महिला पर पेपर फेंक दिया। इसके अलावा वहां से हरिहरपुर उपकेंद्र जाने को बोल दिया। उस समय उपकेंद्र में लगभग सभी अधिकारी बैठे थे, लेकिन किसी ने कर्मचारी को कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महिला मोहद्दीपुर स्थित मंडल कार्यालय पहुंची और जानकारी देते हुए रो पड़ी। कर्मचारियों ने बिल ठीक कराने का आश्वासन दिया। सहजनवां के जोन्हिया के विश्वनाथ को कम दिखता है। वह घर पर ही रहते हैं।
विज्ञापन


उनकी पत्नी मनभावती को कम सुनाई देता है। ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद भी पिछले दिनों बकाए में मनभावती के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। उस समय वह घर पर नहीं थी। घर आने पर पता चला तो रुपये की व्यवस्था में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम

12 दिन अंधेरे में रहने के बाद उसने 10 हजार रुपये की व्यवस्था की और जमा किए। महिला ने आरोप लगाया कि रुपये जमा होने के बाद कनेक्शन जोड़ने के नाम पर लाइनमैन ने दो सौ रुपये भी ले लिए।

सहजनवां के एसडीओ पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि उनसे किसी ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलेगी तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed