{"_id":"656994ff0b15155c35041c75","slug":"when-asked-about-electricity-bill-employee-threw-paper-at-woman-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बिजली बिल के बारे में पूछने पर कर्मचारी ने महिला पर फेंका कागज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बिजली बिल के बारे में पूछने पर कर्मचारी ने महिला पर फेंका कागज
Fri, 01 Dec 2023 01:40 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:40 PM IST
सार
सहजनवां के एसडीओ पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि उनसे किसी ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलेगी तो जांच की जाएगी। 12 दिन अंधेरे में रहने के बाद उसने 10 हजार रुपये की व्यवस्था की और जमा किए।
विज्ञापन
बिजली का बिल।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली निगम के सहजनवां उपखंड कार्यालय में एक महिला के साथ सरकारी सेवा नियमावली के विपरीत व्यवहार किया गया। आरोप है कि बिजली बिल के बारे में पूछने पर कर्मचारी ने महिला पर पेपर फेंक दिया। इसके अलावा वहां से हरिहरपुर उपकेंद्र जाने को बोल दिया। उस समय उपकेंद्र में लगभग सभी अधिकारी बैठे थे, लेकिन किसी ने कर्मचारी को कुछ नहीं कहा।
बृहस्पतिवार को महिला मोहद्दीपुर स्थित मंडल कार्यालय पहुंची और जानकारी देते हुए रो पड़ी। कर्मचारियों ने बिल ठीक कराने का आश्वासन दिया। सहजनवां के जोन्हिया के विश्वनाथ को कम दिखता है। वह घर पर ही रहते हैं।
उनकी पत्नी मनभावती को कम सुनाई देता है। ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद भी पिछले दिनों बकाए में मनभावती के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। उस समय वह घर पर नहीं थी। घर आने पर पता चला तो रुपये की व्यवस्था में जुट गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम
12 दिन अंधेरे में रहने के बाद उसने 10 हजार रुपये की व्यवस्था की और जमा किए। महिला ने आरोप लगाया कि रुपये जमा होने के बाद कनेक्शन जोड़ने के नाम पर लाइनमैन ने दो सौ रुपये भी ले लिए।
सहजनवां के एसडीओ पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि उनसे किसी ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलेगी तो जांच की जाएगी।