फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When 133 health workers received the appointment letters of ANMs at Annexe Bhawan on Friday, their faces lit up.

अच्छे से काम करें, धरना प्रदर्शन न करें: मुख्यमंत्री

Sat, 10 Jun 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
When 133 health workers received the appointment letters of ANMs at Annexe Bhawan on Friday, their faces lit up.
एनेक्सी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन संबोधन के दौरान बोले मुख्यमंत्री
विज्ञापन

133 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला एएनएम का नियुक्ति पत्र, खिल उठे चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एनेक्सी भवन में शुक्रवार को 133 स्वास्थ्यकर्मियों को एएनएम का नियुक्ति पत्र मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद स्वास्थ्यकर्मी एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। इस बीच ऑनलाइन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुड़े। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए बेहतर काम करने की सलाह दी।

मुस्कुराते हुए अंदाज में कहा कि अच्छे से काम करें धरना प्रदर्शन न करें। स्वास्थ्य सेवाओं में आप लोगों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आम जन का सहयोग करें, जिससे कि जनता आप तक आएं। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आप लोगों के आने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। नियमित टीकाकरण और गर्भवतियों के टीकाकरण में भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए इस पर सबसे अधिक काम करने की जरूरत है। सांसद रवि किशन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में आने के बाद चुनौतियां और बढ़ गई हैं। इन चुनौतियों को स्वीकार कर लोगों को सेहतमंद बनाएं। लोगों को व्यायाम के लिए प्रेरित करें। इस दौरान कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे, एसीएमओ डॉ. नंद कुमार, डॉ. एके सिंह, केएन बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed