फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wheat procurement increased by 240.88 percent compared to last year Gorakhpur

गेहूं खरीद का बना रिकॉर्ड: बीते वर्ष की तुलना में 240.88 प्रतिशत अधिक हुई गेहूं की खरीद, किसानों के खाते में गई रकम

Wed, 23 Jun 2021 06:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Jun 2021 06:21 PM IST
सार

जिले के 24802 किसानों से हुई गेहूं की खरीद, 80 फीसदी किसानों के खाते में गई रकम।

विज्ञापन
Wheat procurement increased by 240.88 percent compared to last year Gorakhpur
गेंहू की खरीदारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रबी की कमजोर पैदावार के बावजूद गोरखपुर जिले में सरकारी एजेंसियों पर गेहूं की रिकॉर्ड खरीद हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में 240.88 फीसदी से अधिक गेहूं खरीदा गया। अच्छी बात यह रही कि उपज बेचने वाले 80 फीसदी किसानों के खाते में रकम भी पहुंच गई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय खाद्य निगम कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस रबी सीजन में 22 जून तक विभिन्न एजेंसियों के जरिए जिले में 112011.189 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की जा चुकी थी। यह पिछले रबी सीजन में हुई 46.5 हजार मीट्रिक टन से करीब ढाई गुना ज्यादा है। जिले में विभिन्न खरीद एजेंसियों के 139 क्रय केंद्रों पर 24802 किसानों ने अपनी उपज बेची।
विज्ञापन


किसानों के खाते में अब तक 18028.33 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान भी किया जा चुका है। एक सप्ताह के अंदर बकाया 4093.88 लाख रुपये भी किसानों के खाते में डाल दिया जाएगा। सबसे ज्यादा 43109 मीट्रिक टन खरीद पीसीएफ ने 68 क्रय केंद्रों के जरिए की। दूसरे नंबर पर खाद्य विभाग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने 31242.258 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा। मंडी समिति के 67 क्रय केंद्रों पर मात्र 1606 मीट्रिक टन ही गेहूं खरीदा गया।

क्षेत्रीय खाद्य निगम के आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि 22 जून तक विभिन्न एजेंसियों ने 111836.24 और भारतीय खाद्य निगम ने 174.95 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। गोरखपुर जनपद में रबी की फसल का यह नया रिकॉर्ड है। खरीदे गए गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए भंडारग्रहों में विशेष प्रबंध किए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed