फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weddings held in water sports complex made for sportspersons

Exclusive: गोरखपुर वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो रहा 'सात फेरों' का खेल, अधिकारियों को भी नहीं लगी भनक

Fri, 10 Jun 2022 05:19 PM IST
vivek shukla अरूण चंद, गोरखपुर।
अरूण चंद, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jun 2022 05:19 PM IST
सार

क्षेत्रीय पयर्टन अधिकारी बोले- वॉटर स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स खेल व खिलाड़ियों के लिए, नहीं करा सकते शादी के आयोजन। बिना अनुबंध संचालन पर कमिश्नर भी जता चुके हैं नाराजगी, टेंडर निरस्त करने को भी कह चुके हैं।

विज्ञापन
Weddings held in water sports complex made for sportspersons
गोरखपुर वाटर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में बिना अनुमति के शादी की बुकिंग हो रही है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में रामगढ़ताल किनारे बने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संचालक समिति शादियों का आयोजन कर रुपये कमा रही है। निषाद नौकायन विकास समिति को टेंडर जारी होने के बाद दिसंबर 2021 में वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है, मगर अभी तक पर्यटन विभाग से अनुबंध नहीं हुआ।

विज्ञापन


बिना अनुबंध के ही समिति न केवल कॉप्लेक्स का संचालन कर रही है, बल्कि शादियों की बुकिंग भी कर रही है। खुद पर्यटन विभाग को इसकी जानकारी नहीं है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा का कहना है कि वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शादी या कोई अन्य मांगलिक कार्यक्रम नहीं कराया जा सकता है। यह खिलाड़ियों के लिए बना है। यदि ऐसा हुआ है तो गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी।  
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन करने वाली समिति अब तक तीन शादियों का आयोजन करा चुकी है। इन आयोजनों की बुकिंग मोटे दाम पर हुई। गत बुधवार (8 जून) की रात भी वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में एक भव्य शादी पार्टी का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निषाद नौकायन विकास समिति के सचिव ने इस शादी समारोह का वीडियो और फोटो, बाकायदा सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। साथ ही लिखा कि निषाद नौकायन विकास समिति गोरखपुर के तत्वावधान में वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोरखपुर में शादी समारोह संपन्न हुआ।

समिति अपने पास रख रही है धनराशि

वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पानी से जुड़े खेलों के संचालन के लिए पर्यटन विभाग ने पिछले साल टेंडर जारी किया था। 1.50 करोड़ रुपये में निषाद नौकायन विकास समिति को टेंडर मिला। विभिन्न खेलों के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है, मगर अभी तक पर्यटन विभाग और समिति के बीच अनुबंध नहीं हो सका। खेल तो नहीं शुरू हुए, लेकिन वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल शादियों के लिए किया जाने लगा। बुकिंग की धनराशि भी समिति अपने पास रख रही है। समिति द्वारा अनुबंध नहीं कराने समेत कुछ और गड़बड़ियों पर कमिश्नर रवि कुमार एनजी हाल ही में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति का टेंडर भी निरस्त करने का निर्देश दे चुके हैं।

प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शादी का आयोजन चौंकाने वाला है। इसके बारे में जानकारी लूंगा। संचालन करने वाली समिति का अनुबंध अब हो जाएगा। एमडी पद पर तैनाती हो गई है।  

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्र ने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के भीतर जिम, रेस्त्रां, कैफेटेरिया आदि की सुविधा देने का प्रावधान है, मगर शादी या कोई अन्य मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं कर सकते। यह अवैध है। यदि कॉम्प्लेक्स परिसर में शादी का आयोजन हुआ है तो जांच कराकर समिति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समिति का अनुबंध हुआ है या नहीं इसकी ठीक से जानकारी नहीं है। अनुबंध की कार्रवाई सीधे टूरिज्म कार्पोरेशन लखनऊ से होना था।

निषाद नौकायन विकास समिति के सचिव राधेश्याम निषाद ने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिम, रेस्त्रा समेत कई सुविधाएं हैं। शादी का भी आयोजन कर सकते हैं। कॉप्लेक्स का प्रचार-प्रसार हो सके, इसीलिए शादी समारोह कराया गया। पर्यटन विभाग से अनुबंध हो गया है। कुछ चीजें प्रक्रिया में हैं, जल्द ही उन्हें भी पूरा कर लिया जाएगा।

 

44.75 करोड़ से बना है वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर करीब 44.75 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यहां प्लेयर डॉरमेट्री, फर्स्ट एड सेंटर, स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर, वाटर डेक, चेंजिंग रूम, जिम, रोविंग, स्कीईंग, पैरा ग्लाइडिंग, वॉटर स्कूटर, सी स्कूटर, कैफेटेरिया, चार से 20 सीटर बोट, बनाना बोट, स्पीड बोट, फ्लोटिंग जेट्टी, कांच की चहारदीवारी वाला फ्लोटिंग रेस्तरां, कैफेटेरिया, वेटिंग रूम आदि की सुविधा विकसित की गई है। फ्लोटिंग जेट्टी का निर्माण चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed