{"_id":"64cb50e42f9cfca6f0028e03","slug":"weather-update-hot-sun-and-humid-heat-in-gorakhpur-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में तीखी धूप व उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, अगले दो दिनों तक राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में तीखी धूप व उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, अगले दो दिनों तक राहत के आसार नहीं
Thu, 03 Aug 2023 12:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:43 PM IST
सार
मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया था। 30 व 31 तारीख को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। 1 अगस्त को दिन भर बादल छाए रहने से राहत मिली। दोपहर में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई।
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दो दिन रूक-रूककर हुई बारिश के बाद बुधवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से शाम तक लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। अभी अगले दो दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है।
मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया था। 30 व 31 तारीख को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। 1 अगस्त को दिन भर बादल छाए रहने से राहत मिली। दोपहर में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई।
इसे भी पढ़ें: मऊ के युवक का बांध पर मिला अधजला शव, हत्याकर जलाने की आशंका
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही थी कि बुधवार को भी मौसम ऐसे ही खुशगवार बना रहेगा, लेकिन सुबह ही चटक धूप खिली और पूरे दिन उमस भरी गर्मी बनी रही। देर शाम तक लोग परेशान रहे।
बृहस्पतिवार को भी तेज धूप व उमस भरी गर्मी का असर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।