फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   weather rain fal

Gorakhpur News: सुबह हुई बारिश से कई मोहल्लों में भरा पानी...दोपहर बाद मिली राहत

Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
weather rain fal
गोरखपुर। रविवार की सुबह बारिश के चलते दाउदपुर, बुद्धनगर, गोपलापुर समेत कई इलाकों में पानी भर गया। एम्स के सामने सड़क की पटरी पर पानी लग गया था। लोगों को पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ा। दोपहर बाद पानी निकल जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से ही मौसम मेहरबान है। शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ था। रात में तो बारिश नहीं हुई, लेकिन सुबह करीब सात बजे से 9 बजे तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। दाउदपुर, गोपलापुर और बुद्धनगर में सड़क पर पानी भर गया था। दोपहर तक लोग अपने बाइक से इसी पानी से होकर गुजरते रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद पानी निकल जाने से लोगों को राहत मिली। एम्स के सामने मेन रोड की पटरी पर शाम तक पानी लगा हुआ था। इससे पहले शुक्रवार की रात में हुई बारिश के कारण शनिवार को भी शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed