{"_id":"64c9565b27b68d4784075017","slug":"weather-rain-faal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-259669-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आधे शहर में हुई बारिश, सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आधे शहर में हुई बारिश, सड़कों पर जलभराव
Wed, 02 Aug 2023 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:08 AM IST
सार
टाउनहाल से बैंक रोड जाने वाले रास्ते, बक्शीपुर में जुबिली स्कूल के सामने और दुर्गाबाड़ी रोड पर लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश थमने के बाद जब लोग सड़क पर निकले तो जाम की नौबत भी रही।
विज्ञापन
मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के कारण विजय चौराहे पर जमा बारिश का पानी।फोटो - संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में मंगलवार को आधे शहर में बरसात हुई तो आधा शहर सूखा रहा। दोपहर में गोलघर सहित कई अन्य जगहों पर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश के बाद निकले लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। हालांकि कुछ ही देर में जलभराव से निजात मिल गई।
मंगलवार को उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को अचानक राहत मिली। शहर के गोलघर, विजय चौराहा, जिला अस्पताल, टाउनहाल, दुर्गाबाड़ी और बक्शीपुर सहित लगभग आधे शहर में बारिश हुई। दोपहर 12 बजे आसमान में छाए बादलों ने कभी तेज तो कभी धीमी बारिश की। कुछ देर की बारिश से ही विजय चौराहे पर आने वाले अलीनगर, सिनेमा रोड, जटाशंकर और बैंक रोड के रास्तों पर जलभराव हो गया।
टाउनहाल से बैंक रोड जाने वाले रास्ते, बक्शीपुर में जुबिली स्कूल के सामने और दुर्गाबाड़ी रोड पर लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश थमने के बाद जब लोग सड़क पर निकले तो जाम की नौबत भी रही। हालांकि आधे घंटे के भीतर अधिकांश जगहों से पानी निकल गया। इसके बाद लोगों को कीचड़ का सामना करना पड़ा।