{"_id":"5eda63f78ebc3e90393c1a78","slug":"wearing-a-mask-for-too-long-is-a-risk-of-hypercapnia111","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Alert: ज्यादा समय तक मास्क पहनना हो सकता है खतरनाक, इस नए संकट से घिर सकते हैं आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Alert: ज्यादा समय तक मास्क पहनना हो सकता है खतरनाक, इस नए संकट से घिर सकते हैं आप
Sat, 06 Jun 2020 11:11 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:11 AM IST
सार
- सांस फूलने, सिर दर्द की समस्या से परेशानी
- शरीर में ऑक्सीजन की कमी और कॉर्बनडाई आक्साइड की अधिकता से होती है परेशानी
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच शासन की ओर से कानून पारित कर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क पहनने पर जोर भी दिया जा रहा है। मास्क लगाने से मुंह और नाक ढका रहता है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होता है। मास्क न लगाने पर जुर्माने तक किए जा रहे हैं। लेकिन ज्यादा समय तक मास्क पहनने से हाइपरकैपनिया (कॉर्बनडाइ आक्साइड गैस का शरीर में ज्यादा प्रवाह) का खतरा हो सकता हैं।
विज्ञापन
यह बीमारी तब होती है, जब शरीर में कॉर्बनडाई आक्साइड की मात्रा अधिक हो जाती और ऑक्सीजन की मात्रा कम। ऐसे में डॉक्टर इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लगातार मास्क न लगाएं। कोरोना वायरस के कारण मास्क लगाने की अनिवार्यता ने काफी हद तक लोगों को जागरूक किया है।
विज्ञापन
इसके असर भी बाजारों में दिखने लगे हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग घंटों तक मास्क पहन रहे हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। इससे हाइपरकैपनिया होने के डर भी हैं। डॉक्टरों की माने तो ज्यादा देर तक मास्क लगाए रहने से सांस फूलने, थकावट की समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ राजेश कुमार बताते हैं कि ज्यादा देर तक मास्क लगाने से हाइपरकैपनिया का खतरा हो सकता हैं। ऐसे में जो भी मास्क लगाएं वह फिल्टर युक्त हो, जिससे की सांस छोड़ते समय कॉर्बनडाई आक्साइड बाहर निकल सके और ऑक्सीजन हमारे शरीर में प्रवेश कर सकें। बताया कि कई बार लोग ज्यादा बंधा हुए मास्क पहन लेते हैं, तो उनके आंखों में आंसू भी आते हैं। साथ ही सिर में दर्द भी होता है।
ऐसा कॉर्बनडाई आक्साइड गैस के कारण होता है। बताया कि कॉर्बनडाई आक्साइड की मात्रा शरीर में अधिक होने से चक्कर, सिर दर्द, घबराहट, बैचेनी बढ़ जाती है।
बरतें यह सावधानियां
मास्क पहनने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धुल लें।
मास्क को गले पर न लटकाएं।
मास्क पहनने के बाद बार-बार हाथों से न छुए।
मास्क उतारने से पहले हाथों को सैनिटाइज करें।
अगर घर में संक्रमित नहीं है, तो घर में मास्क में न लगाए।
ऐसा कॉर्बनडाई आक्साइड गैस के कारण होता है। बताया कि कॉर्बनडाई आक्साइड की मात्रा शरीर में अधिक होने से चक्कर, सिर दर्द, घबराहट, बैचेनी बढ़ जाती है।
बरतें यह सावधानियां
मास्क पहनने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धुल लें।
मास्क को गले पर न लटकाएं।
मास्क पहनने के बाद बार-बार हाथों से न छुए।
मास्क उतारने से पहले हाथों को सैनिटाइज करें।
अगर घर में संक्रमित नहीं है, तो घर में मास्क में न लगाए।