फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Waterlogging in markets and streets of Gorakhpur city due to rain

Gorakhpur Rain: बारिश से गोरखपुर शहर के बाजारों-गलियों में जलभराव, चंद मिनट में हो जाता है जाम

Tue, 11 Jul 2023 12:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jul 2023 12:56 PM IST
सार

झमाझम बारिश के बाद टाउनहाल, धर्मशाला रोड, गोरखनाथ मंदिर रोड, बशारतपुर रोड, इलाहीबाग समेत मोहद्दीपुर के आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश थमने के बाद लगभग एक घंटे के भीतर कई इलाकों से पानी की तेजी से निकासी भी हो गई।

विज्ञापन
Waterlogging in markets and streets of Gorakhpur city due to rain
झमाझम बारिश में आते जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सावन के पहले सोमवार की दोपहर में झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश बंद होने के बाद मुख्य सड़कों से जलभराव धीरे-धीरे खत्म हो गया। लेकिन, कई मोहल्लों और कॉलोनियों में काफी परेशानी उठानी पड़ी। जलभराव की सूचना के बाद नगर निगम की टीम ने कुछ इलाकों में पंपिंग सेट शुरू कर जलनिकासी की व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में झमाझम बारिश के बाद टाउनहाल, धर्मशाला रोड, गोरखनाथ मंदिर रोड, बशारतपुर रोड, इलाहीबाग समेत मोहद्दीपुर के आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश थमने के बाद लगभग एक घंटे के भीतर कई इलाकों से पानी की तेजी से निकासी भी हो गई। लेकिन कई इलाकों में समस्या बरकरार रही।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: फरियादियों को मिलेगी इज्जत: थाने में हाथ जोड़कर होगा स्वागत, पानी पिलाकर पूछेंगे- कहिए कैसे आना हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया बाईपास रोड पर निर्माणाधीन नाला के कारण जलभराव की दिक्कत हुई। इसके अलावा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, भैसाखाना तुर्कमानपुर, खरैया, धर्मपुर, महेवा गांव, भारद्वाजनगर, कृष्णानगर, शाहपुर हरिजन बस्ती, आदित्यपुरम, रामजानकीनगर, विष्णुपुरम, अशोकनगर, हड़हवा फाटक, मोतीपोखरा, बेतियाहाता दक्षिणी, सिद्धार्थनगर कॉलोनी, दाउदपुर, अधियारीबाग हरिजन बस्ती, राजीवनगर स्पोर्ट्स कॉलेज के पास, बगहा बाबा मंदिर, इंदिरा नगर में जलभराव की समस्या देखने को मिली।

इलाहीबाग में सड़क पर पानी लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर जोनल अधिकारी एनडी पांडेय, डॉ मणि भूषण तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक श्रवण कुमार सोनकर, सुनील मणि त्रिपाठी अपने-अपने इलाकों में सक्रिय रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed