{"_id":"5fd0663a8ebc3e3bb4242757","slug":"water-vending-machines-started-at-gorakhpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चालू हुईं वाटर वेंडिंग मशीनें, अब पांच रुपये में एक लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चालू हुईं वाटर वेंडिंग मशीनें, अब पांच रुपये में एक लीटर पानी
Wed, 09 Dec 2020 11:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म को छोड़कर बाकी सभी प्लेटफार्मों पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर वेंडिंग मशीनों ने काम करना शुरू कर दिया है। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन) की तरफ से यह सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को पांच रुपये प्रति लीटर की दर से शुद्ध पानी मिल सकेगा। जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी यह सुविधा मिलने लगेगी। इससे यात्रियों को सस्ते दर पर शुद्ध पानी मिलेगा।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते मार्च के अंतिम सप्ताह से रेलवे स्टेशनों पर स्थित वाटर वेंडिंग मशीनें बंद कर दी गईं थीं। एक जून से स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद लोगों को महंगे दाम पर पानी खरीदकर पीना पड़ रहा था।
विज्ञापन
स्टेशनों पर फास्ट फूड यूनिट, फूड प्लाजा और खानपान स्टाल खुल गए थे लेकिन वाटर वेंडिंग मशीनें बंद पड़ी थीं। रेलवे प्रशासन ने वाटर मशीनों को खोलने का निर्देश तो जारी कर दिया था लेकिन संचालित करने वाली निजी फर्म के बिजली का बिल जमा नहीं करने के चलते अनुमति नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
बिजली का बिल जमा होने के बाद मशीनों को खोलने की अनुमति मिली है। गोरखपुर जंक्शन पर 12 मशीनें स्थापित की गईं हैं। वाटर वेंडिंग मशीनों से महज पांच रुपये में एक लीटर पीने का पानी मिल जाता है। आठ रुपये में दो तथा 20 रुपये में पांच लीटर पानी मिलता है।