फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water supply restored to 150 homes after pipeline repair; residents heave a sigh of relief.

Gorakhpur News: पाइपलाइन मरम्मत के बाद 150 घरों में बहाल हुई जलापूर्ति, ली राहत की सांस

Sun, 13 Sep 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Water supply restored to 150 homes after pipeline repair; residents heave a sigh of relief.
गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोसनगर के सिधारीपुर पश्चिमी कॉलोनी में मकान संख्या 48डी के पास शुक्रवार रात क्षतिग्रस्त हुई जलापूर्ति पाइपलाइन की शनिवार सुबह मरम्मत करा दी गई। सुबह करीब आठ बजे मरम्मत का काम पूरा होने के बाद आसपास के करीब 150 घरों में जलापूर्ति बहाल कर दी गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शुक्रवार रात सड़क पर काफी देर तक पानी बहता रहा जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक अरुणेश त्रिपाठी ने पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी जलकल के अवर अभियंता सूर्यसेन मल्ल को दी थी। सूचना मिलने के बाद जलकल की टीम शनिवार सुबह मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराई। इसके बाद लाइन में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। स्थानीय नागरिक अरुणेश त्रिपाठी ने बताया कि इसी स्थान के आसपास पिछले कुछ समय में जलापूर्ति पाइपलाइन करीब पांच बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हर बार मरम्मत के बाद कुछ समय के लिए समस्या दूर हो जाती है लेकिन इसके बाद पाइपलाइन दोबारा क्षतिग्रस्त हो जाती है। वहीं निवासी संजय ने बताया कि बार-बार पाइप टूटने से सड़क पर पानी बहने के साथ आसपास के घरों की जलापूर्ति भी प्रभावित होती है। जलकल के जेई धीरज वर्मा ने बताया कि शनिवार को पाइपलाइन मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed