फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water reaches till the tail, dams should be monitored:

टेल तक पहुंचे पानी, बंधों की हो निगरानी : जलशक्ति मंत्री

Tue, 15 Aug 2023 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Water reaches till the tail, dams should be monitored:
सर्किट हाउस में हुई बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने परियोजनाओं की ली जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार की देर रात सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्य योजनाओं की जानकारी ली। नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने और बाढ़ को देखते हुए बंधों की सतत निगरानी के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं कि क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।



जलशक्तिमंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को गोरखपुर और बस्ती मंडल के दौरे पर आए थे। उन्होंने रोहिन नदी के भौराबारी में पहुंचकर नदी की जानकारी ली। ग्रामीणों से बात करके बंधों की स्थिति, मरम्मत कार्य और पेयजल योजनाओं की जानकारी ली। देर रात करीब साढ़े नौ बजे सर्किट हाउस में सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग , नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने नलकूप, माइनर, लघुडाल, नहरों में जलापूर्ति, सिंचन क्षमता सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि कहां पर हेड से लेकर टेल तक पानी पहुंच रहा है। यदि नहीं पहुंच रहा है तो इसके पीछे क्या वजह है। कितने नलकूप बंद हैं, उनके बंद होने के कारण क्या हैं। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में जलशक्ति मंत्री ने हेड से टेल तक पानी की उपलब्धता, नलकूपों के संचालन और बाढ़ को देखते हुए बंधों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य अभियंता गंडक आलोक जैन, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह सहित अन्य अधिशासी अभियंता और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed