{"_id":"5e3976238ebc3ee5ad3b4119","slug":"water-logging-and-other-problems-in-area-resident-protest-municipal-commissioner-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाके में जलभराव समेत अन्य समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त दफ्तर के सामने धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाके में जलभराव समेत अन्य समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त दफ्तर के सामने धरना
Tue, 04 Feb 2020 09:47 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 04 Feb 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे कांग्रेस नेता राणा राहुल सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
चक्सा हुसैन इलाके में जलभराव समेत अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर मंगलवार को लोगों ने कांग्रेस नेता राणा राहुल सिंह के नेतृत्व में नगर आयुक्त दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में उप नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। साथ ही कहा कि अगर 10 दिन के अंदर समस्याओं को दूर करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जाती तो वार्ड के लोग परिवार के साथ नगर निगम परिसर में सत्याग्रह शुरू करेंगे।
उप नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को दिए ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड की सड़कें टूट चुकी हैं। नालियों का पानी सड़क पर भरा रहता है। टूटी सड़क के चलते कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इस दौरान हाफिज हुसैन, आशुतोष यादव, मुस्ताख अहमद, रज्जाक अली, मनीष सिंह, लियाकत अली, मो. सईद, अनीश, सोहेल अंसारी आदि मौजूद रहे।