फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water level of all rivers is increasing rapidly

Gorakhpur News: तेजी से बढ़ रहा सभी नदियों का जलस्तर

Tue, 09 Jul 2024 06:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Water level of all rivers is increasing rapidly
गोरखपुर। जिले में बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 52 सेमी नीचे है। वहीं, राप्ती नदी का जलस्तर लाल निशान से मात्र 46 सेमी नीचे रह गया है। रोहिन नदी भी खतरे के निशान से 50 सेमी नीचे बह रही है। इन नदियों के जलस्तर के बढ़ने का क्रम जारी है।
विज्ञापन

यदि इनके बढ़ने का क्रम इसी तरह से रहा तो नदियां कल तक लाल निशान के करीब पहुंच जाएंगी। वहीं, सोमवार को बाल्मीकि नगर बैराज से गंडक नदी में 2.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गंडक के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को नेपाल की पहाड़ियों से लेकर मैदानी इलाके में हुई तेज बारिश से नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 76 सेमी बढ़ गया। इससे उसके तटीय क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह से जलस्तर बढ़ता रहा तो आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती नदी का भी जलस्तर एक दिन में आधा मीटर बढ़ा है। राप्ती लाल निशान के करीब पहुंच रही है। गोर्रा का जलस्तर एक दिन में जहां 45 सेमी बढ़ा तो कुआनो का 37 सेमी बढ़ा, लेकिन रोहिन का जलस्तर मात्र पांच सेमी बढ़ा है।

बाल्मीकि नगर बैराज से सोमवार को 2.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो रविवार की अपेक्षा काफी कम है। दूसरी तरफ सोमवार को गंडक नदी खतरे के निशान से नीचे आ गई है। गंडक का खतरे का निशान बाल्मीकि नगर में 109.67 है। जबकि सोमवार को उसका जलस्तर 108.54 मीटर रहा। जानकारों का कहना है कि गंडक का जलस्तर भले नीचे आने लगा है, लेकिन रविवार को अचानक चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से उसके तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे।
सोमवार को नदियों का जलस्तर
घाघरा अयोध्या 92.21 खतरे का निशान 92. 73
राप्ती वर्डघाट 74.52 खतरे का निशान 74.98
गोर्रा पिडरा 69. 20 खतरे का निशान 70.50
रोहिन तिनमुहानी 81.94 खतरे का निशान 82.44
कुआनो मुखलिसपुर 77.16 खतरे का निशान 78.65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed