फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water in Godhoia drain also comes from Maharajganj

Godhoia Nala: महराजगंज जिले से भी आता है गोड़धोइया नाले में पानी, नगर आयुक्त ने साफ करने का दिया निर्देश

Mon, 16 May 2022 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 May 2022 12:34 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि भटहट की तरफ से भी बारिश के दिनों में गोड़धोइया नाले में पानी आता है। नाला को चौड़ा और गहरा किया गया है। उम्मीद है कि इस बार बारिश में जलभराव से नागरिकों को नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
Water in Godhoia drain also comes from Maharajganj
गोड़धोइया नाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बारिश के दिनों में गोड़धोइया नाले में महराजगंज जिले से भी पानी आता है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निरीक्षण में इस बात की पुष्टि हुई। अब तक माना जाता था कि गोड़धोइया नाला की शुरुआत बाबा राघवदास मेडिकल कालेज के पीछे से है।

विज्ञापन


रविवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने निरीक्षण किया तो महराजगंज होते हुए भटहट से एक नाला गोड़धोइया नाला में आकर मिलने की पुष्टि हुई। हालांकि, यह नाला भी कई जगह पूरी तरह पट चुका है। कई जगह अतिक्रमण भी है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने नाले की बेहतर ढंग से सफाई करने का निर्देश दिया। नगर निगम तकरीबन 10 किलोमीटर लंबे गोड़धोइया नाले की 95 प्रतिशत तक सफाई करा चुका है। पोकलेन न जा पाने के कारण बचे हिस्से में सफाईकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि भटहट की तरफ से भी बारिश के दिनों में गोड़धोइया नाले में पानी आता है। नाला को चौड़ा और गहरा किया गया है। उम्मीद है कि इस बार बारिश में जलभराव से नागरिकों को नहीं जूझना पड़ेगा।

इन इलाकों में हुई नाले की सफाई

शाहपुर, मिर्जापुर, असुरन रोड, निजामपुर, एल्यूमीनियम फैक्ट्री, रामजानकीनगर, कृष्णानगर, अशोक नगर, बशारतपुर, सिविल लाइंस, ट्रांसपोर्टनगर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस नगर, सिटी माल के पास के रविवार को नालों की सफाई कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed