{"_id":"5e0f6b5a8ebc3e880c79d90c","slug":"water-corporation-engneer-protest-against-mla-rmd-aggarwal-gorakhpur-news-gkp335736146","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के खिलाफ और मुखर हुए जल निगम के इंजीनियर, बोले-बड़ा आंदोलन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के खिलाफ और मुखर हुए जल निगम के इंजीनियर, बोले-बड़ा आंदोलन करेंगे
Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
city mla rmd aggarwal
- फोटो : file
भाजपा के नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पर दुर्व्यवहार और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाने वाले रामगढ़ ताल परियोजना के इंजीनियर शुक्रवार को और मुखर हो गए। इंजीनियर सामूहिक अवकाश से लौटने को तैयार नहीं हैं।
जुमे की नमाज के दौरान इन इंजीनियरों की ड्यूटी भी लगाई गई थी लेकिन वे नहीं पहुंचे। दूसरी तरफ इंजीनियरों की राज्य स्तरीय समिति ने मामले में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
रामगढ़ ताल परियोजना के इंजीनियरों ने अपनी व्यथा प्रदेश स्तरीय समिति के पदाधिकारियों को बताई तो विधायक के व्यवहार की निंदा की गई। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के प्रमुख प्रवक्ता डीपी मिश्रा की ओर से शासन को पत्र भी लिखा गया। संगठन के प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही दिशा निर्देश के अनुसार आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
नगर विधायक के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो गोरखपुर में जुटेंगे प्रदेश के इंजीनियर
उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के प्रांतीय प्रवक्ता गौरी शंकर सिंह कुशवाहा ने मोबाइल पर कहा कि रामगढ़ ताल परियोजना के इंजीनियरों के साथ गोरखपुर के विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का व्यवहार बहुत ही खराब है। इससे प्रदेश भर के इंजीनियरों में नाराजगी है।
लखनऊ स्थित कार्यालय में नहीं होने की वजह से उत्तर प्रदेश जल निगम के अध्यक्ष से शुक्रवार को मुलाकात नहीं हो सकी। शनिवार को मुलाकात कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। अगर विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे प्रदेश के इंजीनियर गोरखपुर में इकट्ठा होने को बाध्य होेंगे।