{"_id":"667cb18471ec7c7f540bac97","slug":"was-selling-stolen-bike-on-olx-caught-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-601994-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ओएलएक्स पर बेच रहा था चोरी की बाइक, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ओएलएक्स पर बेच रहा था चोरी की बाइक, पकड़ा गया
विज्ञापन
कैंट इलाके में पुलिस ने बुधवार को शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के शाहमारूफ निवासी मोहम्मद नदीम के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि शातिर नदीम फर्जी आईडी बनाकर गाड़ी चोरी कर उसे ओएलएक्स पर डाल देता था। इसके बाद फर्जी तरीके से पेपर तैयार कर चोरी की गाड़ी बेच देता था। इसके अन्य मामलों की जांच पुलिस कर रही है। वहीं, पुलिस ने बताया कि मो. नदीम कोतवाली इलाके में काफी समय पहले हुए दंगे में भी जेल जा चुका है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस के पास एक युवक ने रुपये लेकर बाइक न देने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी मोहम्मद नदीम को पकड़ा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह खुद ही ओएलएक्स पर फर्जी आईडी बनाया था और फिर चोरी की गई बाइक को बेच रहा था। 35 हजार रुपये भी ले लिए थे, लेकिन खरीदार कागज मांग रहा था, जिस वजह से आनाकानी करने लगा।
एसपी सिटी ने बताया कि केस दर्ज कर कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा, पादरीबाजार चौकी इंचार्ज अंजय कुमार सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।