Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Warm clothes worth nine crores were sold in three days

Gorakhpur News: तीन दिन में बिक गए नौ करोड़ के गर्म कपड़े

Thu, 25 Jan 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 25 Jan 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Warm clothes worth nine crores were sold in three days
सर्द हुए मौसम से गर्म कपड़ों के बाजार में आ गई तेजी
विज्ञापन

मौसम के साथ ही ऑफर के सहारे माल खपाने में जुटे कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अत्यधिक सर्द हुए मौसम के कारण गर्म कपड़ों के बाजार में अचानक तेजी गई है। कारोबारियों के अनुसार तीन दिन में लगभग नौ करोड़ रुपये के गर्म कपड़े बिक गए, जबकि मौसम ऐसे ही बना रहा तो लुधियाना और दिल्ली से और ऊनी कपड़े मंगाने पड़ेंगे। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो वे गर्म कपड़ों के कम आर्डर देंगे, क्योंकि सीजन के अंतिम दौर में माल डंप होने का जोखिम रहता है।

बुधवार को शहर में सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा और गलन भी रही। ऐसे मौसम में लोगों को ठंड का अहसास अधिक हुआ तो उन्होंने गर्म कपड़े भी खरीदें। वैसे तो शुरुआती दौर में ठंड कम पड़ी थी, लेकिन जनवरी में मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन

कचहरी क्लब के मैदान में बुधवार सुबह से शाम तक लोग गर्म कपड़े खरीदने पहुंचते रहे, जबकि अन्य मॉल, दुकानों सहित ठेलों पर भी गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी क्लब के मैदान के तीन मार्केट में 150 दुकानें लगी हैं, जबकि शहर की 750 से अधिक कपड़े की दुकानों में गर्म कपड़े बिक रहे हैं। इसके साथ ही 100 से अधिक ठेलों पर भी टोपी, मफलर, दस्तानें सहित अन्य सामान बिक रहे हैं। रेती चौक के कपड़ा व्यापारी नदीम शहजाद ने बताया कि मौसम के कारण तेजी आने से एक औसत के अनुसार एक दुकान में 30 हजार रुपये के गर्म कपड़े हर दिन बिक रहे हैं।
बताया कि शहर में एक दिन में तीन करोड़ रुपये के गर्म कपड़े बिक रहे हैं। इसी प्रकार गीता प्रेस के पास कपड़ों के कारोबारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि गर्म कपड़ों का बाजार सड़क पर ज्यादा हो रहा है, जबकि अन्य दुकानों में भी कपड़ों का स्टॉक रखा गया है।
---
अब 70 प्रतिशत हो रही है बिक्री

जब ठंड कम थी तब कपड़ों के बाजार में 30 प्रतिशत गर्म कपड़े बिक रहे थे, जबकि अब गर्म कपड़ों का अनुपात 70 प्रतिशत हो गया है। बच्चों को ठंड अधिक लगती है। यहीं कारण है कि सबसे अधिक बच्चों के गर्म कपड़ों की बिक्री हो रही है। ठंड कम पड़ रही थी तो कारोबारियों ने अधिक ऑफर देने की योजना बनाई थी, लेकिन अब कम ऑफर में ही कपड़े बिक रहे हैं।
अब्दुल्ला सिद्दीकी
-------
तीन गुना हो गई बिक्री
सर्द मौसम में गर्म कपड़ों की बिक्री तीन गुना हो है। अगस्त, सितंबर में गर्ग कपड़े खरीदे गए थे और नवंबर, दिसंबर में ठंड नहीं पड़ी तो माल डंप हो गया था। मौसम में मांग बढ़ी है, इसके साथ ही 20 प्रतिशत ऑफर दे दिया है ताकि जल्द ही माल बक जाए। लुधियाना और दिल्ली से माल मंगाकर गोदामों में रखा गया है, जिसे बेचा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही माल बिक जाएगा।
- अजीम सल्मानी, रेती चौक
------
सहालग के कारण भी बाजार में तेजी
ठंड के मौसम में सहालग के कारण भी गर्म कपड़ों के बाजार में तेजी आई है। हिंदू और मुस्लिम समाज में शादियां हो रही हैं। सबसे अधिक लेडीज ब्लेजर बिक रहा है। यह ऐसा मौसम है कि जो बिना गर्म कपड़ों के सहन नहीं हो रहा है। मौसम के कारण गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। चार-पांच दिन अगर मौसम ऐसा ही रहा तो अधिक से अधिक माल खप जाएगा। हालांकि, ग्राहक कपड़ों को ऑनलाइन भी मंगा रहे हैं।

- तौफीक अहमद शाहमारूफ
----
तीन साल में पहली बार ऐसा मौसम
मौसम ठंड नहीं होता तो बहुत नुकसान हो जाता। हम लोग देहरादून से आए थे और गर्म कपड़े नहीं बिकने के कारण चिंतित थे। यहीं कारण है कि मौसम ठंड होने के बावजूद 30 प्रतिशत ऑफर दिया गया है। यदि आवश्यकता पड़ी तो पंजाब और दिल्ली से माल मंगाएंगे।
- सी नजमल, कचहरी क्लब मैदान
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed