{"_id":"5ea296c98ebc3e9066315c0f","slug":"vulture-caught-with-chip-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: गिद्ध की पीठ पर चिप देखकर डर गए ग्रामीण, हर तरफ हो रही है इसकी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: गिद्ध की पीठ पर चिप देखकर डर गए ग्रामीण, हर तरफ हो रही है इसकी चर्चा
Fri, 24 Apr 2020 04:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
इस गिद्ध की हर तरफ चर्चा हो रही है।
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर के बरवापट्टी थाने के रामपुर बरहन के बकुलहवा गांव में गन्ने के खेत में कोडिंग और बड़ा चिप लगा गिद्ध मिला। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। वहीं सूचना पर एसओ अरविंद कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आते ही गिद्ध को कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया। तमकुही रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी के अनुसार, यह पक्षी गिद्ध है, जिसपर किसी शोध संस्था ने अपना कोडिंग और लोकेशन ट्रेस करने के लिए चिप लगा रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रायः विलुप्त हो रहे पशु पक्षियों के लिए उसके अस्तित्व को जानने के उद्देश्य से टैगिंग किया जाता है लेकिन अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इसके लिए डीएफओ कुशीनगर को अवगत कराया गया है। फिलहाल वह भूखा है, इसलिए उसके मांसाहारी भोजन का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम खानगी टोला बकुलहवां थाना बरवापट्टी में एक गिद्ध पक्षी जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसे ग्रामीणों के द्वारा पकड़कर वन विभाग रेंज दुदही को दिया गया। गिद्ध के दोनो पंख पर टैग (C3) पीले रंग के व जीपीएस टैकर लगा हुआ है।
गिद्ध प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र से संबंधित है। इस गिद्ध को प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र द्वारा संरक्षित करते हुए टैग व जीपीएस लगाकर छोड़ा गया है। जीपीएस ट्रैकर के माध्यम सें उसकी लोकेशन व गतिविधियों की जानकारी कर डाटा तैयार किया जाता है। इसका संबंध किसी जासूसी या किसी संदिग्ध कार्यवाही से संबंधित नहीं है।