फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   VRDL laboratory inaugurated in ICMR of BRD Medical College

VRDL प्रयोगशाला का हुआ शुभारंभ: कौन सा वायरस कर रहा बीमार, अब शहर में होगी जांच

Fri, 30 Jun 2023 06:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jun 2023 06:00 PM IST
सार

महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा कि यह प्रयोगशाला पूर्वी उत्तर प्रदेश के विज्ञान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान देगी। आईसीएमआर-आरएमआरसी के महानिदेशक डॉ. रजनी कांत ने कहा कि यह लैब वायरस जनित रोगों के निदान में गेम चेंजर साबित होगी।

विज्ञापन
VRDL laboratory inaugurated in ICMR of BRD Medical College
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौन सा वायरस-वैक्टीरिया आपको बीमार कर रहा है, इसकी जांच अब शहर में ही हो जाएगी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित आईसीएमआर-आरएमआरसी में वायरस जनित रोगों की जांच संबंधी प्रयोगशाला वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी (वीआरडीएल) शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव व आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने पूर्वी उत्तरप्रदेश के अपने तरह की पहले लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया। यहां मॉलिक्यूलर जेनेटिक्स के उन्नत साधनों का उपयोग करके वायरस-वैक्टीरिया की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा कि यह प्रयोगशाला पूर्वी उत्तर प्रदेश के विज्ञान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान देगी। आईसीएमआर-आरएमआरसी के महानिदेशक डॉ. रजनी कांत ने कहा कि यह लैब वायरस जनित रोगों के निदान में गेम चेंजर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गीताप्रेस की तैयारियां पूरी: शिव महापुराण का विशिष्ट अंक छपकर तैयार, अब PM मोदी का इंतजार
 

डॉ. गौरव राज द्विवेदी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्क्रब टाइफस, जापानी इंसेफेलाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, लेप्टोस्पाइरा, साइटोमेगालो और वैरिसेला जोस्टर विषाणु की जांच वीआरडीएल में होगी। इसमें गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन मंडल के साथ बिहार के चार जिलों को शामिल किया गया है।

यहां की टीम में डॉ. राजीव, डॉ. नलिनी मिश्रा (वैज्ञानिक सी), डॉ. एसपी बेहेरा (वैज्ञानिक बी), ऐश्वर्या शुक्ल (रिसर्च असिस्टेंट) सोनल राजपूत (रिसर्च असिस्टेंट), आशुतोष द्विवेदी (टेक्निशियन), इम्बेसत फातिमा (टेक्निशियन) सोनू गौतम (डीईओ) और सत्येंद्र मौर्या (एमटीएस) शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed